Last Updated:

Bikaner Hindi News: तेज गर्मी और लू के बीच शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में यह देसी सुपर ड्रिंक प्राकृतिक कूलर का काम करती है. पारंपरिक सामग्री से तैयार यह पेय न केवल शरीर का तापमान नियंत्रित करता है, बल्कि ऊर्जा भी प्रदान करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व लू से बचाव में मदद करते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. इसका स्वाद इतना ताज़गीभरा होता है कि एक बार पीने के बाद इसे बार-बार बनाने का मन करता है. यह ड्रिंक गर्मियों में सेहत और स्वाद दोनों का बेहतरीन संयोजन है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर. भीषण गर्मी, तेज लू और तपती धूप के बीच जहां लोग राहत के उपाय तलाशते हैं, वहीं बीकानेर की परंपराएं सदियों से इसका सरल और देसी समाधान देती आई हैं. आखातीज यानी अक्षय तृतीया और आखाबीज के अवसर पर यहां हर घर में बनने वाली ‘इमलाणी’ (इमली का पानी) न केवल एक पेय है, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सेहत का अद्भुत संगम भी है.

बीकानेर में आखातीज का पर्व शहर के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन घर-घर में इमली का पानी बनाकर पीने की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. तपती गर्मी में यह पेय लोगों को ठंडक, ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है, इसलिए इसे प्राकृतिक कूलर भी कहा जाता है.

लू के असर को कम करता
स्थानीय महिला सुनीता श्रीमाली बताती हैं कि इमलाणी बनाना जितना आसान है, उतना ही लाभकारी भी. सबसे पहले इमली को कुछ घंटों तक पानी में भिगोया जाता है. इसके बाद उसे मसलकर छान लिया जाता है, जिससे उसका खट्टा रस पानी में घुल जाता है. फिर इसमें गुड़ या चीनी मिलाई जाती है और स्वाद बढ़ाने के लिए भुना हुआ जीरा, इलायची पाउडर और काली मिर्च डाली जाती है. ठंडा करके परोसा गया यह पेय शरीर को तुरंत राहत देता है और लू के असर को कम करता है.

गर्मी से होने वाली थकान को दूर करते
बीकानेर में इस पारंपरिक पेय को ‘अमलवानी’ के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि आखातीज के दिन इसका सेवन करने से लू नहीं लगती और शरीर हाइड्रेट रहता है. तेज गर्मी में जब डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है, तब यह पेय शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में बेहद कारगर साबित होता है.इमलाणी सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. इमली पाचन तंत्र को मजबूत करती है और गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत देती है. गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है, वहीं मसालों में मौजूद गुण इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. यह पेय शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में भी सहायक माना जाता है. साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को तरोताजा बनाए रखते हैं और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करते हैं.

सबसे खास बात यह है कि इमलाणी एक सस्ता, सुलभ और घरेलू पेय है, जिसे हर कोई आसानी से बना सकता है. किसी महंगे उपकरण या विशेष सामग्री की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय है. हालांकि, विशेषज्ञ संतुलित मात्रा में सेवन की सलाह देते हैं, ताकि इसके फायदे सही तरीके से मिल सकें.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

Write A Comment