Last Updated:
Chambal-style Bottle Gourd Recipe: अगर आपको लौकी पहुंत पसंद है लेकिन एक ही रेसिपी खा-खाकर मन ऊब गया है तो आज हम आपको चंबल की खास डिश के बारे में बताने जा रहे हैं. एक बार आप खाएंगे और इस लौकी की रेसिपी के आप फैन हो जाएंगे..
शिवपुरी. अगर आप रोज-रोज लौकी की साधारण सब्जी खाकर ऊब चुके हैं और कुछ चटपटा, मजेदार और स्पेशल खाने का मन कर रहा है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लौकी के चटपटे कोफ्तों की बेहद आसान रेसिपी. खास बात यह है कि इससे आप क्रिस्पी पकोड़े भी बना सकते हैं और स्वाद से भरपूर रसीली सब्जी भी! महज 10 से 15 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट है कि जो लौकी से दूर भागते हैं, वे भी उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे.
लौकी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले ताजी लौकी को छीलकर कद्दूकस (grate) कर लें. अब इसका अतिरिक्त पानी हाथों से दबाकर निचोड़ लें. एक बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी निकालें और उसमें बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा हरा धनिया मिलाएं. ध्यान रखें कि इस मिश्रण में अलग से पानी न डालें.
मिश्रण को अच्छे से मिलाकर छोटे-छोटे गोल कोफ्ते का आकार दें. कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन कोफ्तों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार हैं आपके गरमा-गरम और सॉफ्ट पकोड़े! इन्हें आप शाम की चाय या हरी चटनी के साथ स्नैक्स की तरह खा सकते हैं.
ऐसे बनाएं कोफ्ते की रसीली सब्जी
तले हुए पकोड़ों से रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसमें जीरा, हींग और तेजपत्ता का तड़का लगाएं. अब बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर धीमी आंच पर मसाले को तब तक पकाएं जब तक वह तेल न छोड़ दे.
मसाला पक जाने पर इसमें अंदाजानुसार पानी और नमक डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें. जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे, तो इसमें तैयार किए गए लौकी के पकोड़े डाल दें और ढककर 2-3 मिनट पकाएं. आखिर में थोड़ी सी कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया ऊपर से डालें. देखते ही मुंह में पानी ला देने वाली लौकी के कोफ्ते की लाजवाब सब्जी तैयार है! इसे गरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें