Image Source : INSTAGRAM, YOGEN SHAH
वरुण धवन

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के ड्राइवर मनोज का आज शाम निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।  मनोज ने कई सालों से वरुण धवन के लिए काम कर रहे थे। 40 वर्षीय ड्राइवर मनोज ने आज शाम 5.30 बजे अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक की खबर के बाद वरुण धवन और उनकी टीम ने तुरंत मनोज को लीलावती अस्पताल पहुंचाया मगर वहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। 

वरुण धवन को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। वह COVID 19 प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। कथित तौर पर, वरुण धवन काफी दुखी हैं। वरुण ने अपने पिता डेविड धवन से इस बारे में बात की और ड्राइवर के परिवार की देखभाल का वादा भी किया। 

वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

Image Source : YOGEN SHAH

वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

बताया जा रहा है कि एक ब्रैंड की शूटिंग के लिए वरुण धवन महबूब स्टूडियो गए थे, उनके साथ ड्राइवर मनोज भी गए थे, मगर वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

Image Source : YOGEN SHAH

वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

Image Source : YOGEN SHAH

वरुण धवन के ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की अगली फिल्म भेड़िया है, जिसमें वो कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा, अभिनेता कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ जुग जुग जियो में भी दिखाई देंगे। 





Source link

Write A Comment