अगले महीने भारतीय टीम को श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इसके लिए मंगलवार (28 जुलाई) को टीम का चयन हो जाएगा। हालांकि, बात सिर्फ टीम चुनने तक सीमित नहीं है। अगस्त की शुरुआत में BCCI एक बड़ी रिव्यू मीटिंग भी करने वाला है। इस मीटिंग में इंग्लैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे दौरों पर टीम के प्रदर्शन का हिसाब-किताब होगा और साथ ही हेड कोच के सपोर्ट स्टाफ को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है।

रिव्यू मीटिंग को लेकर देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा बयान

क्रिकबज के हवाले से बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह रिव्यू मीटिंग अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। इसमें हाल के दिनों में खेले गए सभी सीमित ओवरों (T20 और वनडे) के मैचों पर चर्चा होगी, खासकर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर, जहां भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि श्रीलंका टेस्ट दौरे के लिए अगले दो दिनों में टीम का चयन कर लिया जाएगा। मंगलवार तक टीम की घोषणा कर दी जाएगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिली थी हार

भारतीय टीम के हालिया दौरों पर प्रदर्शन की बात करें तो आयरलैंड दौरे पर बेलफास्ट में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को इतिहास में पहली बार आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां भारत 5 मैचों की टी20 सीरीज में से 4 मैच हार गया, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। शुभमन गिल की कप्तानी में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को 1-2 से हार मिली। हालांकि, लगातार मिली इन हारों से उबरते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार वापसी की और टी20 सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं नीतीश रेड्डी

श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड की बात करें तो ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर खबर है कि वे इस समय बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। इस वजह से आगामी टेस्ट मैचों की टीम में उनके चुने जाने की संभावना काफी कम है। नीतीश भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। उन्होंने CoE में गेंदबाजी शुरू तो कर दी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 5-दिन के टेस्ट मैचों के लिए उन्हें अभी चुनना थोड़ा जल्दबाजी होगी। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर में होने वाले लिमिटेड ओवर सीरीज तक वे पूरी तरह फिट होकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जून में अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेला था।

यह भी पढ़ें

तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा नहीं, दूसरे टी20 मैच में यह धुरंधर बना भारत की जीत का हीरो, मिला POTM अवॉर्ड

टीम इंडिया की प्लेइंग XI से बाहर होंगे प्रिंस यादव? कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे T20I से पहले दिया अपडेट

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment