Last Updated:
Kala Chana Sabzi Recipe: रक्षाबंधन पर झारखंडी स्टाइल में आप स्वादिष्ट काले चना की सब्जी बना सकते हैं. इसे आप पूरी, पराठे या चावल के साथ खा भी सकते हैं. इसकी आसान रेसिपी आज हम आपको बताएंगे. जहां देखने के बाद ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा.
जमशेदपुर: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर होता है. इस मौके पर मेहमानों के लिए पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की इच्छा होती है. इस रक्षाबंधन पर आप झारखंडी स्टाइल में काले चना की सब्जी बना सकते हैं, जो पूरी, पराठे या चावल के साथ स्वादिष्ट लगती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
काला चना सब्जी रेसिपी
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 250 ग्राम काला चना लें. इसे अच्छी तरह धोकर रातभर या कम से कम 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद सुबह चने को दोबारा धोकर प्रेशर कुकर में डालें. इसमें थोड़ा नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 4 से 5 सीटी आने तक पकाएं. जहां चना नरम होना चाहिए, लेकिन पूरी तरह गलना नहीं चाहिए. इसके बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें और चने को अलग रख लें.
मसाला बनाने की विधि
अब सब्जी का मसाला तैयार करें. जहां एक कड़ाही में 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, तेजपत्ता और थोड़ी सूखी लाल मिर्च डालें. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें. इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं.
जानें सब्जी पकाने की रेसिपी
जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम होकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिल न जाए. अब इसमें उबला हुआ काला चना डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. चने में थोड़ा सा उसका उबला हुआ पानी डालकर सब्जी को मध्यम आंच पर लगभग 10 से 15 मिनट तक पकने दें. इससे मसाला चने के अंदर तक पहुंच जाएगा और सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा.
देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
झारखंडी स्वाद को और खास बनाने के लिए आखिर में इसमें थोड़ा सा गरम मसाला, हरा धनिया और आवश्यकतानुसार हरी मिर्च डाल सकते हैं. अगर आपको थोड़ा खट्टा स्वाद पसंद है तो इसमें हल्का सा अमचूर या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है. इसके बाद तैयार है आपका स्वादिष्ट झारखंडी स्टाइल काला चना की सब्जी. जहां इसे रक्षाबंधन पर जब घर में भाई-बहन के साथ परिवार और मेहमान जुटें, तो इसे गरमा-गरम पूरी के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें