Last Updated:
गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडक देने और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर होता है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खीरा खाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखा जाए तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है.
गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर असर डाल सकते हैं और गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ा सकते हैं. खासकर खीरे को दूध, कुछ फलों या भारी तले-भुने खाने के साथ खाना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता. इसके अलावा, खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीना भी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि लोग खीरा खाते समय सही संयोजन और समय का ध्यान रखें, ताकि इसके फायदे मिलें और किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके.
ज्यादातर भारतीय घरों में खीरा का प्रयोग खाने के समय सलाद के तौर पर किया जाता है. कुछ लोग सलाद के तौर पर केवल खीरा खाते हैं तो कुछ प्याज और टमाटर के साथ मिलकर सलाह खाते हैं. वहीं कुछ लोग खीरे को फलों के साथ मिलाकर सलाद के रूप में खाते हैं. लेकिन खीरे और फलों को एक साथ खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. क्योंकि फल जल्दी पच जाते हैं, जबकि खीरे को पचने में समय लगता है. इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में किण्वन हो सकता है और गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, खीरा हमेशा ताजा और अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए, क्योंकि इसके छिलके पर कीटनाशक या गंदगी हो सकती है. अगर संभव हो तो इसे छीलकर खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. खीरा खाने का सही समय दिन का होता है, रात में इसका सेवन कुछ लोगों में पाचन संबंधी समस्याएं या बार-बार पेशाब की दिक्कत पैदा कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खीरा खाते समय अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए. अधिक खाने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ सकता है. साथ ही चक्कर या कमजोरी, पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना आवश्यक है. कुल मिलाकर, खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है लेकिन इसे सही तरीके से खाना चाहिए.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खीरा खाने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. खीरे के साथ दूध या दूध से बनी चीजें खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है और गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. खीरे को विशेष रूप से तरबूज, केले, खरबूज और आम जैसे फलों के साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए. कुछ लोगों को पेट दर्द और बेचैनी का अनुभव हो सकता है.
भारी और तले-भुने खाने के साथ खीरा खाने से भी पाचन पर असर पड़ सकता है. खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन रस पतले हो सकते हैं, जिससे अपच की समस्या हो सकती है. कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खीरे का सेवन करने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. इसीलिए खीरे के पूरे फायदे तभी मिलते हैं जब आप इसे अलग से और सही समय पर खाएं.
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं, लो ब्लड प्रेशर या एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें खीरा खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे लोगों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए. डायटीशियनों का मानना है कि खीरा एक हेल्दी फूड है, लेकिन इसे सही तरीके और सही समय पर खाना जरूरी है. गलत संयोजन या अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके फायदे कम हो सकते हैं.