Last Updated:

Mirzapur News: गुड़ में कुछ चीजों के मिल जाने के बाद न सिर्फ मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आदिवासी समाज के द्वारा इस गुड़ को तैयार किया जाता था, जिसे देखकर श्याम सुंदर केसरी के द्वारा भी इसे बनाए जाने लगा है.आइए मिर्जापुर के इस खास गुड़ के बारे में बताते हैं.

मिर्जापुर: अक्सर आप गुड़ को पानी पीते वक्त या खाना खाने के बाद खाते हैं. गुड़ की मिठास आपको खूब भाती है, लेकिन मिर्जापुर जिले में आयुर्वेदिक तरीके से गुड़ को तैयार किया जाता है. गुड़ में सौठ, सौफ, मरीच आदि का प्रयोग करके इसे तैयार किया जाता है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. गुड़ में इन चीजों के मिल जाने के बाद न सिर्फ मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आदिवासी समाज के द्वारा इस गुड़ को तैयार किया जाता था, जिसे देखकर श्याम सुंदर केसरी के द्वारा भी इसे बनाए जाने लगा है. चॉकलेट की तरह आने वाले गुड़ का स्वाद बेहद लाजवाब है, जिसे खाने के बाद आप वाह-वाह करेंगे.

नगर पालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने लोकल 18 से बताया कि गुड़ हम अपना खुद बनवाते हैं. इसमें गुड़, सौंठ, सौंफ, मरीच, मुलेठी सब मिलाकर बनाते हैं, ताकि यह आयुर्वेदिक के रूप से काम भी करे और लोगों को मिठास का एहसास भी हो. यह मीठा का भी काम करता है. लोग मीठा से बहुत सारे लोग परहेज करते हैं, लेकिन इस गुड़ से सभी इसको शुगर वाले भी खाते हैं और यह गुड़ खाने से संतुष्टि का भाव भी लोगों को मिलता है.

सोनभद्र से मिला गुड़ तैयार करने का आइडिया
श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि गुड़ तैयार करने का आइडिया सोनभद्र से आया. बहुत पहले हम सोनभद्र जाते थे, वहां सांसद रामचन्द्र के साथ कई बार आदिवासी बेल्टों में गए थे. वहां पर हमने कई बार और कई जगह इस गुड़ का सेवन किया. तब से हमेशा सेवन प्रयास कर रहे हैं और सेवन कर रहे हैं. उन लोगों से हमने पूछा था कि कैसे गुड़ बनाते हैं, क्या लगता है. उन लोगों ने जो बताया उसी पद्धति को फॉलो करके बनवाते हैं और सबकी सेवा करते हैं.

आयुर्वेदिक इम्युनिटी का खजाना
श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि हमने बताया इसमें सौंठ है, मुलेठी है, मरीच है, इस प्रकार से सभी आयुर्वेदिक इम्युनिटी होते हैं और गुड़ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, नुकसान नहीं करता है और इसका स्वाद जब भाव से लोग बनाते हैं तो स्वाद अपने आप आ ही जाता है. मां के हाथों में स्वाद होता है. हर मात्र शक्ति जो बनाती है वो मां के समान है और उसमें भाव आ ही जाता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment