जमशेदपुर में यूं तो खाने-पीने के बहुत से फेमस ज्वॉइंट्स हैं पर थोड़ा सा इंटीरियर पर जाएंगे तो ये फेमस दुकान मिलेगी जिसका माल 3 घंटे में ही चट हो जाता है. इस दुकान का नाम केस्टो आलू चाप है और यह परसुडीह के ग्रामीण इलाके में है. खास बात यह है कि यह दुकान शाम को केवल 3 घंटे के लिए ही खुलती है और उतनी ही देर में सारा सामान खत्म हो जाता है. यहां का आलू चाप, समोसा, वेजिटेबव चाप काफी फेमस है. दुकान को तीसरी पीढ़ी चला रही है. यहां से निकलने वाले या आसपास काम करने वाले सालों से स्वाद लेने आते हैं.