Last Updated:

5 Minute Breakfasts Recipe: कई लोग सुबह जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट नहीं बना पाते हैं, जिसकी वजह से बाहर की अनहेल्दी चीजें खानी पड़ती हैं. अगर आपके पास सुबह वक्त कम होता है, तो आप प्रोटीन स्मूदी, पीनट बटर बनाना टोस्ट और ऑमलेट बना सकते हैं. ये चीजें सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं.

Zoom

उबले हुए अंडों का ऑमलेट सिर्फ कुछ मिनट में तैयार हो सकता है.

Quick Protein Breakfast Ideas: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल भागदौड़ भरी हो गई है. अधिकतर लोगों को सुबह जल्दी ऑफिस जाना होता है और इसकी वजह से ज्यादातर लोग सुबह का नाश्ता या तो छोड़ देते हैं या फिर बहुत जल्दी में कुछ भी खा लेते हैं. इसका असर सीधे एनर्जी लेवल, फोकस और हेल्थ पर पड़ता है. जो लोग फिटनेस या मसल्स बिल्डिंग पर ध्यान दे रहे हैं, उनके लिए प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी होता है. अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे आसान और झटपट बनने वाले विकल्प हैं, जिन्हें सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है और जो शरीर को हैवी प्रोटीन डोज भी देते हैं.

5 मिनट में तैयार कर सकते हैं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट

सबसे जल्दी तैयार होने वाले ब्रेकफास्ट में पीनट बटर बनाना टोस्ट शामिल है. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ ब्रेड, पीनट बटर और केला चाहिए. ब्रेड को हल्का टोस्ट करके उस पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर से केले के स्लाइस रख दें. यह कॉम्बिनेशन प्रोटीन, हेल्दी फैट और नेचुरल शुगर का बेहतरीन मिश्रण है, जो तुरंत एनर्जी देता है और मसल रिकवरी में मदद करता है.

ब्रेकफास्ट के लिए प्रोटीन स्मूदी भी झटपट तैयार होने वाला ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए दूध या दही में केला, ओट्स और थोड़े नट्स डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें. अगर आप चाहें तो इसमें प्रोटीन पाउडर भी मिला सकते हैं. यह स्मूदी न सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, बल्कि मसल्स को जरूरी अमीनो एसिड भी देती है. यह जिम जाने वालों के लिए फायदेमंद है.

तीसरा आसान ब्रेकफास्ट है उबले अंडों का सैंडविच. अगर पहले से अंडे उबले हों, तो सिर्फ 2-3 मिनट में सैंडविच तैयार किया जा सकता है. ब्रेड के बीच कटे हुए अंडे, थोड़ा नमक, काली मिर्च और हल्का सा मेयो या दही डालकर यह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता तैयार हो जाता है. अंडे को परफेक्ट प्रोटीन माना जाता है, जो मसल्स ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है.

चौथा ऑप्शन है पनीर वेज रैप. इसके लिए मल्टीग्रेन रोटी या रैप में थोड़ा कटा हुआ पनीर, खीरा, टमाटर और हल्के मसाले डालकर रोल कर लें. पनीर में मौजूद कैसिन प्रोटीन धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक मसल्स को पोषण मिलता रहता है. यह एक हेल्दी और फिलिंग ब्रेकफास्ट है, जो वजन कंट्रोल रखने में भी मदद करता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment