How to store suji: सूजी यानी रवा (सेमोलिना) हर घर के किचन में आपको मिल जाएगी. सूजी (suji) से सबसे ज्यादा लोग सूजी का हलवा, सूजी का उपमा, चीला, इडली बनाकर खाते हैं. स्वीट गुजिया में भी सूजी की स्टफिंग की जाती है. सूजी बेहद ही महीन होती है, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है. सूजी को गेहूं से बनाया जाता है. गेहूं के ऊपरी परत को पहले साफ किया जाता है, फिर इसे चक्की में दरदरा पीसते हैं. इस तरह से इसका बीच वाला वाइट भाग अलग होकर सूजी का रूप लेता है. सूजी में गर्मियों के दिनों में बहुत जल्दी कीड़े और घुन लगते हैं. अगर आप इसे सही से स्टोर ना करें तो सूजी बहुत जल्दी सड़ जाती है. इसमें घुन या कीड़े लगना आम समस्या है, खासकर गर्मी और नमी के मौसम में. इसे लंबे समय तक सुरक्षित और फ्रेश बनाए रखने के लिए आप यहां बताए गए इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर देख सकते हैं:

1. एयरटाइट डिब्बे में रखें
सूजी को साफ, सूखे और एयरटाइट कंटेनर में ही रखें वरना ये नमी और हवा के कारण जल्दी खराब हो सकती है. इसके दाने गोल और हार्ड हो जाते हैं. जब भी सूजी निकालें, तो हाथ या चम्मच सूखे हों.

2. डिब्बे में डालें तेजपत्ता
किसी भी अनाज को सुरक्षित रखने का सबसे आसान उपाय है तेजपत्ता. आप गेहूं, चावल की ही तरह सूजी के डिब्बे में भी दो से तीन तेजपत्ते डाल दें. इसकी खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं.

3. डालें नीम की सूखी पत्तियां
सूखी नीम की पत्तियां सूजी में रख दें. इससे भी ये महीनों बिना कीड़े और घुन लगे फ्रेश रहेंगे. ये एक बहुत पुराना और असरदार तरीका है.

4. फ्रिज में करें स्टोर
गर्मियों के मौसम में सूजी में जल्दी कीड़े लग जाते हैं. ऐसे में इसे फ्रेस रखने के लिए आप इसके कंटेनर को फ्रिज में भी रख सकते हैं. फ्रिज में रखना सबसे सुरक्षित तरीका है. ठंड में कीड़े नहीं पनपेंगे.

5. धूप दिखाएं
हर 10 से 15 दिनों के गैप में आप सूजी के डिब्बे को धूप में 1 घंटे धूप में जरूर रख दें. इससे नमी खत्म होती है. घुन लग भी गए होंगे तो निकल कर भाग जाएंगे.

6. लौंग डालें
सूजी के डिब्बे में आप 5-6 लौंग डालकर देखें. लौंग की गंध तेज और तीखी होती है. इसमें मौजूद गुण से घुन या कीड़े जल्दी नहीं लगेंगे.

7. हल्का भूनकर करें स्टोर
आप चाहें तो सूजी को ड्राई 2-3 मिनट के लिए पैन में भून लें. भूनने के बाद इसे गर्म ही कंटेनर में ना रखें वरना भाप से नमी बन जाएगी. पहले सूजी को भूनकर ठंडा कर लें, उसके बाद ही डिब्बे में स्टोर करें. इससे सूजी की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है.

8. नमी से बचाएं
कभी भी सूजी निकालते समय चम्मच या हाथ गीला न हो. हमेशा सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें. गीला चम्मच या हाथ सूजी के डिब्बे में डालने से जल्दी खराब हो जाती है.

9. अगर पहले से कीड़े लग गए हों, तो सूजी को छलनी से छान लें. फिर इसे धूप में अच्छी तरह सुखाकर ही इस्तेमाल करें.



Source link

Write A Comment