Last Updated:

जैगरी पाउडर न केवल एक प्राकृतिक मिठास देने वाला पदार्थ है, बल्कि यह शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी भी होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है.

ख़बरें फटाफट

अमित कुमार/समस्तीपुर: गर्मियों के सीजन में जगह-जगह गन्ने के जूस की दुकान दिखने लगती हैं. इसे पीने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है और गन्ने में पाए जाने वाले पोषक तत्व भी लोगों को मिलते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इसी गन्ने से गुड़ यानी जेगरी भी बनता है. यह भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मी के दिनों में लोग गुड़ खाकर पानी पीते हैं. यह पाउडर फॉर्म में जैगरी पाउडर के नाम से मिल जाता है. आम भाषा में इसे गुड़ पाउडर भी कहा जाता है. यह भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आज के समय में जब लोग शुद्ध और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में घर पर जैगरी पाउडर बनाना एक बेहतर विकल्प बन सकता है. इसमें आपको शुद्धता पर पूरा भरोसा रहेगा. तो आज हम आपको घर पर जैगरी पाउडर तैयार करने का तरीका बताने जा रहे हैं.

वैज्ञानिकों के अनुसार, इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके लिए किसी विशेष मशीन या जटिल तकनीक की जरूरत नहीं होती. सबसे पहले ईख का ताजा रस निकाला जाता है और उसे अच्छी तरह छानकर साफ किया जाता है, ताकि उसमें मौजूद अशुद्धियां हट जाएं. इसके बाद इस रस को धीमी आंच पर लगातार गर्म किया जाता है, जिससे उसमें मौजूद पानी धीरे-धीरे वाष्पित होता जाता है और रस गाढ़ा होने लगता है.

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ईख अनुसंधान केंद्र के वैल्यू एडिशन विभाग में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. सुनीता कुमारी मीणा बताती हैं कि ईख से कई प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकते हैं, जिनमें जैगरी पाउडर एक महत्वपूर्ण और उपयोगी उत्पाद है. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले ईख को साफ कर जूसर की मदद से उसका रस निकाला जाता है. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा घी या सरसों का तेल डालकर उसे गर्म किया जाता है, जिससे रस चिपकता नहीं है. फिर उस गर्म कड़ाही में ईख का रस डालकर उसे धीमी आंच पर उबाला जाता है. इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, और इस दौरान रस को लगातार चलाते रहना जरूरी होता है ताकि वह जल न जाए.

जब रस गाढ़ा होकर जेली जैसे रूप में बदलने लगता है, तब उसे आंच से उतारकर ठंडा होने दिया जाता है. ठंडा होने के बाद यह ठोस रूप ले लेता है, जिसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर सुखाया जाता है और फिर पीसकर पाउडर बना लिया जाता है.

जैगरी पाउडर के फायदे और उपयोग
जैगरी पाउडर न केवल एक प्राकृतिक मिठास देने वाला पदार्थ है, बल्कि यह शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी भी होता है. इसमें आयरन, कैल्शियम और कई आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है. खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार का रासायनिक पदार्थ नहीं होता, जिससे यह चीनी की तुलना में अधिक सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है. यदि चाहें तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची या सौंफ जैसे प्राकृतिक मसाले भी मिलाए जा सकते हैं. इस तरह घर पर तैयार किया गया जैगरी पाउडर शुद्ध होता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Write A Comment