भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के आगाज के साथ ही सोनल दिनुशा ने बल्ले से कमाल कर दिया। तीसरे दिन 85 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले सोनल ने चौथे दिन तेजी से 15 रन बटोरते हुए शानदार शतक ठोक दिया। इस तरह सोनल ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने का बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने 147 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले।

टीम इंडिया के खिलाफ जड़ा बैक टू बैक टेस्ट में शतक

भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल ने अब तक बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में लगातार तीसरी पारी में उनके बल्ले से निकली ये तीसरी 50 रन से ज्यादा की पारी है। इससे पहले गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था और फिर दूसरी पारी में 84 रनों की पारी खेली थी

सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने के साथ ही खास क्लब में शामिल हो गए हैं। दरअसल, सोनल भारत के खिलाफ लगातार 2 या टेस्ट मैचों में शतक जड़ने वाले 7वें श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले अरविंदा डी सिल्वा, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, थरंगा परनविताना और एंजेलो मैथ्यूज ने यह कमाल किया था। इनमें अरविंदा डी सिल्वा और संगकारा सिर्फ ऐसे 2 श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट मैचों में शतक जड़ा था।  अरविंदा डी सिल्वा ने साल 1997 में भारत के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में कुल 4 शतक जड़ने का कारनामा किया था।

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

  • 3 – अरविंदा डी सिल्वा
  • 3 – कुमार संगकारा 
  • 2 – सनथ जयसूर्या 
  • 2 – महेला जयवर्धने 
  • 2 – थरंगा परनविताना 
  • 2 – एंजेलो मैथ्यूज 
  • 2 – सोनल दिनुशा 

श्रीलंका की पहली पारी की बात की जाए तो, सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद मेजबान टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी और 290 रनों पर ढेर हो गई। लंका की टीम भारतीय टीम के स्कोर से अभी भी 213 रन पीछे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेजबान टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में कितना स्कोर बनाने में कामयाब हो पाती है।

यह भी पढ़ें:

ETPL का आज से होगा आगाज, सितारों से सजी 6 टीमें करेंगी शिरकत, भारत में कब और कहां देखें LIVE

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पाकिस्तान को मिली राहत, बाबर आजम ने नेट्स में बहाया पसीना, वापसी की बढ़ी उम्मीद

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment