Last Updated:
Ranchi Success Story: रांची की अंकिता ने मोराबादी मैदान में गो ग्रीन सलाद स्टॉल से सिर्फ 10000 निवेश पर रोज करीब 2000 कमा रही हैं. उनके द्वारा बनाया गया हेल्दी सलाद और फ्रूट बॉक्स तुरंत आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है. आइये जानते हैं उनके बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की अंकिता सलाद बनाने का काम करती हैं. अंकिता बताती हैं कि सुबह में रांची की मोराबादी मैदान में जहां पर पूरी रांची के लोग अधिकतर मार्निंग वॉक व एक्सरसाइज करने के लिए आते हैं. यहां पर उन्होंने अपना स्टॉल लगाया. जहां पर हेल्दी सलाद के कई सारे विकल्प रखी हुई हैं. उन्होंने बताया कि वह इन्वेस्टमेंट केवल ₹10,000 की. आज 2 घंटे के अंदर सारा का सारा बॉक्स आउट ऑफ स्टाफ हो जाता है. आइये जानते हैं अंकिता के बारे में.
बिजनेस के लिए लिया यूट्यूब का सहारा
अंकिता ने लोकल 18 को बताया कि मुझे हमेशा से हेल्दी सलाद खाने की आदत थी. पहले वह जहां काम करती थी. वहां पर मेरी और मेरी मैडम के बीच में कंपटीशन होता था कि कौन सबसे बढ़िया सलाद बनाकर लाता है. ऐसे में वह तरह-तरह के सलाद बनाना सिखाती थी. इसके लिए वह यूट्यूब का भी सहारा लेती थी. वहां से भी उन्हें नई चीज और नई तकनीक और नई वैरायटी सीखने को मिली.
तरह-तरह की चीज मिलाती हैं सलाद में
अंकिता ने बताया कि जबन वह ऑफिस में लोग उनका सलाद खाते हैं तो काफी तारीफ करते हैं. दरअसल, उनके सलाद में आपको सिर्फ पत्ते नजर नहीं आएंगे. बल्कि इसमें 2-3 तरह के नट्स नजर आते हैं. इसमें स्प्राउट्स, मूंगफली, स्वीट कॉर्न, खीरा, गाजर, पर्पल कैब्बेज जैसे 10 से 12 चीजों का मिश्रण होता है. इसमें एक हरी और एक रेड कलर की सॉस होती है, जो अपने हाथों से बनाती हैं.
अंकिता ने बताया कि इसमें कोई मेयोनेज नहीं मिला होता है. सिर्फ धनिया, पुदीना यह सारे पौष्टिक चीजों के मिश्रण से बनकर तैयार होता है. वह सलाद को इन्हीं सॉस के साथ परोसती हैं. इसके अलावा उनके पास फ्रूट के बॉक्स हैं, जिसमें कीवी से लेकर ड्रैगन फ्रूट हर एक तरह के 8 से 9 फ्रूट्स का एक मिश्रण होता है. जिसको अगर एक टाइम खा लें तो आपका पेट भर जाएगा. एक बॉक्स की कीमत 80 से ₹100 तक होती है.
सलाद तुरंत हो जाता है आउट ऑफ स्टॉक
अंकिता बताती हैं कि उनका सलाद तुरंत आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है. सुबह में 6:30 बजे स्टॉल लगा देती हैं. 8:00 बजे आते आते ही उनके पास मुश्किल से 2-4 डब्बे बचे होते हैं. वह भी फोन करके कस्टमर कहते हैं कि इसे बचा कर रखिएगा तो आज हर दिन का आराम से 2000 के ऊपर तक की कमाई हो जाती है. आज वह अपने पैर पर खड़ी हैं और अपने ब्रांड का नाम रखी हैं ‘गो ग्रीन सलाद’.
बिजनेस का ये हैं मूलमंत्र
अंकिता ने आगे बताया कि बिजनेस में सबसे जरूरी ईमानदारी है. उन्हें पता है कि मुझे कल भी यहां पर आना है. इसलिए कोई भी बिजनेस करे तो ईमानदारी बहुत ज्यादा जरूरी होती है. क्योंकि आपके कस्टमर फिर वैसे ही बनते चले जाते हैं. अगर एक कस्टमर के साथ बेईमानी की, उसके बाद चाहे आप जितना अच्छा करने की कोशिश करें, बिजनेस ग्रो नहीं करेगा और कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी होती है. लोग आए ना आए, लगातार आपको अपना काम करते रहना है. ईमानदारी और कंसिस्टेंसी बिजनेस का मूलमंत्र है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें