अगर आपका बजट करीब ₹65,000 है और आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Google Pixel 10 पर अमेज़न की मौजूदा डील आपके काम की हो सकती है. Amazon Freedom Day Sale 2026 जल्द खत्म होने वाली है और इस दौरान Pixel 10 पर अच्छी छूट मिल रही है. इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत और कम की जा सकती है.

Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल अमेज़न पर यह फोन ₹68,850 में लिस्ट है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले सीधे ₹11,149 की छूट मिल रही है.

इसके अलावा अमेज़न ICICI Bank Credit Card से EMI पर भुगतान करने वाले ग्राहकों को करीब ₹1,794.90 का अडिशनल फायदा मिल सकता है. अमेज़न करीब ₹2,421 प्रति महीने से नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है.

पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर डील और बेहतर हो सकती है. कंपनी की ओर से ₹38,000 तक का एक्सचेंज बोनस बताया गया है. हालांकि, इसकी असल कीमत फोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन पर निर्भर करेगी.

Google Pixel 10 के फीचर्स

गूगल Pixel 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में Google का Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है.

कैमरे की बात करें तो पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है. इसमें 48MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए 10.5MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 4,970mAh बैटरी है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

अगर आपकी बेहतरीन क्लीन Android सॉफ्टवेयर, अच्छे कैमरे और Google के AI फीचर्स हैं, तो मौजूदा कीमत पर Pixel 10 एक अच्छा सेलेक्शन हो सकता है. बाकी फोटोग्राफी का शौक रखने वाले लोग भी इस फोन को बिना सोचे खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड यूज़र्स को थोड़ी निराश कर सकती है.



Source link

Write A Comment