Last Updated:

Quick Dahi Papad Curry Recipe: घर पर मेहमान आएं हुए हैं और कुछ शानदार बनाना है. तो मात्र 10 मिनट में आप शानदार दही-पापड़ बना सकते हैं. गृहणी खुशबू कुमारी बताती हैं कि जब घर में कोई हरी सब्जी उपलब्ध न हो या अचानक कुछ बेहद स्वादिष्ट और झटपट बनाने का मन करे, तो दही-पापड़ की यह खास सब्जी सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है. खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे. 

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: घर पर मेहमान आएं हुए हैं और कुछ शानदार बनाना है. तो मात्र 10 मिनट में आप शानदार दही-पापड़ बना सकते हैं. गृहणी खुशबू कुमारी बताती हैं कि जब घर में कोई हरी सब्जी उपलब्ध न हो या अचानक कुछ बेहद स्वादिष्ट और झटपट बनाने का मन करे, तो दही-पापड़ की यह खास सब्जी सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है. खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे.
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रखें. उसमें एक बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालें. तेल से हल्का धुआं निकलने लगे तब आंच को मध्यम करें. इसमें एक छोटा चम्मच जीरा और एक तेजपत्ता तोड़कर तड़के के लिए डालें. इसके तुरंत बाद बारीक कटा हुआ प्याज और तीन-चार हरी मिर्च बीच से चीरा लगाकर डालें. प्याज को तब तक भूनें जब तक कि वह हल्का सा सॉफ्ट न हो जाए और उसका कच्चापन पूरी तरह निकल न जाए.

मसालों का संयोजन और दही की ग्रेवी
जैसे ही प्याज हल्का गुलाबी और नरम हो जाए. गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें ताकि सूखे मसाले जलने न पाएं. अब इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच तीखा व बेहतरीन रंगत देने वाला लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच धनिया पाउडर डालें. इन मसालों को प्याज के साथ कुछ सेकंड के लिए अच्छे से मिक्स करें. मसालों का सुंदर रंग आते ही इसमें लगभग 200 ग्राम अच्छी तरह फेंटा हुआ ताजा दही मिलाएं. दही डालते समय आंच को धीमा रखना बेहद जरूरी है. इसे कड़ाही में डालते ही लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. दही और मसालों को दो से तीन मिनट तक अच्छे से पकने दें. जब मसाले तेल छोड़ने लगें, तब ग्रेवी के लिए इसमें आधा कप पानी मिलाएं. इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें और ग्रेवी को अच्छी तरह उबलने के लिए छोड़ दें.

पापड़ तैयार करने का सही और अनोखा तरीका
जब तक कड़ाही में ग्रेवी पककर तैयार हो रही है. तब तक सब्जी के मुख्य घटक यानी पापड़ को तैयार कर लें. इस सब्जी के लिए खुशबू कुमारी एक विशेष टिप देती हैं कि पापड़ को कभी भी तेल में तलना (फ्राई करना) नहीं चाहिए. यदि आप पापड़ तलते हैं तो सब्जी बहुत ज्यादा ऑयली हो जाती है. इसलिए गैस की आंच पर सीधा चिमटे की मदद से तीन से चार पापड़ को उलट-पुलट कर अच्छी तरह से भून लें. भुने हुए पापड़ का स्वाद सब्जी में बिल्कुल निखर कर आता है. आप अपनी पसंद के अनुसार मूंग दाल, उड़द दाल या आलू का कोई भी पापड़ इस्तेमाल कर सकते हैं. तीन लोगों की सब्जी के लिए तीन-चार पापड़ काफी होते हैं. जब पापड़ अच्छी तरह भुन जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर अपने हाथों से मध्यम आकार के टुकड़ों में तोड़कर रख लें.

​अंतिम चरण और परोसने का बेहतरीन तरीका
अब जब ग्रेवी में अच्छी तरह उबाल आ जाए, तो उसमें थोड़ा सा बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालें. जिससे ग्रेवी में एक बेहतरीन खुशबू और फ्रेशनेस आ जाए. इसके तुरंत बाद, हाथों से तोड़े हुए पापड़ के टुकड़ों को थोड़ा-थोड़ा करके ग्रेवी में डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. खुशबू कुमारी के अनुसार इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार के गरम मसाले या अन्य रेडीमेड सब्जी मसालों का उपयोग नहीं किया जाता है. जिससे पापड़ और दही का असली व सादगी भरा स्वाद बना रहता है. पापड़ डालने के बाद सब्जी को बहुत ज्यादा देर तक नहीं पकाना है. बस एक बार मिक्स करते ही गैस बंद कर दें. आपकी गरमा-गरम, खट्टी-तीखी और मसालेदार दही-पापड़ की सब्जी पूरी तरह तैयार है. इसे आप रोटी, पूरी, पराठा या सादे चावल के साथ परोसें, यह घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Write A Comment