Jagannath Sharma Pakodi Wale: जयपुर की चारदीवारी के त्रिपोलिया बाजार में स्थित जगन्नाथ शर्मा पकौड़ी वाले पिछले 100 वर्षों से अपने खास स्वाद के लिए मशहूर हैं. इस दुकान की शुरुआत जगन्नाथ शर्मा ने की थी और आज चौथी पीढ़ी इस विरासत को आगे बढ़ा रही है. यहां की बेसन भुजिया, आलू और दाल की पकौड़ियां ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. खास बात यह है कि भुजिया आज भी लकड़ी की भट्टी पर तैयार की जाती है और इसमें घर पर पीसे गए पारंपरिक मसालों का उपयोग होता है. यही अनोखा स्वाद स्थानीय लोगों, पर्यटकों और खानपान प्रेमियों को वर्षों से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।