X

गर्मी में देसी कमाल, 12 फलों और मलाई से बनी रोलर आइसक्रीम वायरल

 

arw img

Hyderabad Roller Ice Cream: हैदराबाद की गलियों में इन दिनों बिना बिजली से तैयार होने वाली देसी रोलर आइसक्रीम लोगों के बीच खूब चर्चा में है. यह खास आइसक्रीम पारंपरिक तरीके से बड़े स्टील ड्रम में बर्फ और नमक भरकर बनाई जाती है, जिससे तापमान बेहद कम हो जाता है. इसके बाद ताजे फलों का रस, गाढ़ा दूध और मलाई डालकर इसे तुरंत जमाया जाता है. इस आइसक्रीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर या प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं होता. एक सर्विंग में 10 से 12 मौसमी फलों का स्वाद मिलता है, जिसमें आम, चीकू, तरबूज, संतरा, अंगूर और कीवी शामिल हैं. हैदराबाद के मोजम जाही मार्केट और नामपल्ली जैसे इलाकों में यह रोलर आइसक्रीम तेजी से वायरल हो रही है. मात्र 30 रुपये की कीमत में मिलने वाली यह ठंडी मिठास गर्मी में लोगों की पहली पसंद बन गई है.



Source link

Write A Comment