Last Updated:
गर्मी बढ़ते ही बहराइच में सरदार जी की देसी छाछ लोगों की पहली पसंद बन गई है. दही, हींग, पुदीना, काला नमक और खास मसालों से रोज ताज़ा तैयार की जाने वाली यह छाछ स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देती है. मात्र ₹20 में मिलने वाली इस खास छाछ को पीने के लिए गुरुद्वारे के बाहर लोगों की भीड़ लगी रहती है. दूर-दूर से लोग इसका स्वाद लेने पहुंच रहे हैं और कई लोग रोजाना यहां आकर एक नहीं बल्कि दो-तीन गिलास तक पी जाते हैं.
बहराइच. गर्मी का मौसम आते ही हर कोई अपने शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखना चाहता है, ऐसे में लोग तरह-तरह की ड्रिंक का सेवन करते हैं. बहुत सारी ड्रिंक नुकसानदायक होती है. बहराइच में गर्मी से राहत के लिए लोग सरदार जी के छाछ का सेवन कर रहे हैं, जिसको खास तरीके से सरदार जी बनाकर दही, हींग, पुदीना आदि सामग्री को मिला कर तैयार करते हैं. बाजार में अलग-अलग कंपनियों के मिलने वाले छाछ से सरदार जी का छाछ बिल्कुल अलग होता है, क्योंकि यह बिल्कुल देसी अंदाज में खुद अपने हाथों से दही जमा कर जिसमें हींग, पुदीना, काला नमक और भी कई मसाले मिलाकर हर रोज तैयार करते है, जबकि मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग कंपनियों के छाछ जिसकी पैकिंग कर कंपनियां कई दिनों तक बिक्री करती हैं. जबकि सरदार जी का छाछ प्रतिदिन बनाकर प्रतिदिन बेचा जाता है. शायद यही वजह है जो लोगों को खूब पसंद भी आता है और लोग अब इसके दीवाने होते जा रहे हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें