Last Updated:

Delhi Famous Indian Omlette Man: पुरानी दिल्ली चावड़ी बाजार में सिकंदर भैया ऑमलेट का स्टॉल लगाते हैं और 200 से ज्यादा वैरायटी परोसने के कारण इंडियन ऑमलेट मैन के नाम से जाने जाते हैं. उनकी दुकान 65 साल पुरानी है और शाम 4 से रात 11 बजे तक खुली रहती है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: दिल्ली जैसे शहर को अगर आप खाने-पीने वालों की राजधानी कहेंगे, तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी, क्योंकि यहां जितनी तरह की वैरायटी का खाना मिलता है, वह इस बात को पूरी तरह सही साबित करता है. वहीं दिल्ली का स्ट्रीट फूड भी अपने आप में भारत का किंग स्ट्रीट फूड माना जाता है. यहां खाने बनाने वाले भी अलग-अलग तरह के लोग हैं, जो नए-नए एक्सपेरिमेंट करके लोगों के लिए नई-नई वैरायटी तैयार करते रहते हैं.

ऐसे ही अंडों से अलग-अलग तरह की कई वैरायटी बनाने वाले पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में सिकंदर आमलेट वाले भैया हैं, जो करीब 65 साल पुरानी अपने पिताजी की दुकान चला रहे हैं. उनकी दुकान अपनी खास डिशेस के लिए काफी प्रसिद्ध है.

200 से ज्यादा किस्म की ऑमलेट बनाते हैं
सिकंदर ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनके पिताजी चावड़ी बाजार में एक ठेले पर आमलेट बेचते थे. उनके निधन के बाद उन्होंने इस काम को संभाला और आगे बढ़ाया. उन्होंने यह भी बताया कि आमलेट बनाने के कई तरीके उन्होंने अपने पिताजी से ही सीखे, लेकिन धीरे-धीरे इसमें खुद के नए प्रयोग भी जोड़े.

अब वह एक ही अंडे से 200 से ज्यादा तरह की आमलेट की वैरायटी बना लेते हैं. उनका दावा है कि शायद ही भारत में कोई और इतनी तरह के आमलेट बनाता हो, इसलिए लोग उन्हें ‘इंडियन आमलेट मैन’ के नाम से भी जानते हैं.

ये हैं अलग-अलग आमलेट के नाम और रेट
सिकंदर ने बताया कि उनके आमलेट के नाम भी काफी अलग हैं. जैसे जर्सी आमलेट, केएफसी आमलेट और पिज्जा आमलेट. ऐसे ही उन्होंने करीब 200 अलग-अलग नाम रखे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. कीमत की बात करें, तो यहां एक आमलेट की कीमत करीब 50 रुपये से शुरू होकर 550 रुपये तक जाती है. आप किस तरह का ऑमलेट खा रहे हैं, उस पर प्राइस निर्भर करता है.

दुकान का पता और टाइमिंग
सिकंदर की दुकान चावड़ी बाजार में ही है. अगर कोई यहां आना चाहता है, तो चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर उतरकर सीधे लाल दरवाजे की तरफ आ सकता है, जहां आसानी से उनकी दुकान मिल जाएगी. उनकी दुकान हर हफ्ते मंगलवार को बंद रहती है. बाकी सभी दिन यह शाम 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुली रहती है. इस टाइम पर आकर आप मनचाहे ऑमलेट का स्वाद ले सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment