Last Updated:
गर्मी के मौसम में यह ड्रिंक न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी छिपे होते हैं. कच्चे आम में विटामिन C, आयरन और पाचन को दुरुस्त रखने वाले तत्व पाए जाते हैं. इस पीने से भूख बढ़ती है. यही कारण है कि गांवों में खेतों से लौटते किसान और मजदूर सबसे पहले आम का पना पीकर तरोताजा महसूस करते हैं.
शिवपुरी. शिवपुरी में गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान, प्यास, चिड़चिड़ापन और लू लगने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे समय में देसी नुस्खों की याद आती है, जो बिना किसी खर्च और झंझट के शरीर को राहत देते हैं. इन्हीं देसी पेयों में एक है आम का पना, जिसे ग्रामीण अंचलों में बड़े चाव से बनाया और पिया जाता है. कच्चे आम से तैयार होने वाला यह पेय पेट को ठंडक देता है, शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है और लू से बचाने में कारगर माना जाता है. खास बात यह है कि यह स्वादिष्ट रेसिपी मात्र 5 मिनट में तैयार हो जाती है.
आम का पना न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें कई औषधीय गुण भी छिपे होते हैं. कच्चे आम में विटामिन C, आयरन और पाचन को दुरुस्त रखने वाले तत्व पाए जाते हैं. यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसे गर्मी के मौसम में नियमित रूप से पिया जाता है. बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि तेज धूप से घर लौटने के बाद एक गिलास आम का पना पी लिया जाए, तो शरीर को तुरंत ठंडक और राहत मिलती है.
बनाने की विधि
आम का पना बनाने की विधि बेहद आसान है. सबसे पहले 2-3 कच्चे आम लें. इन्हें गैस या चूल्हे की आंच पर अच्छी तरह भून लें, जब तक कि छिलका काला न पड़ जाए और अंदर का गूदा मुलायम न हो जाए. भूनने के बाद आम को ठंडा होने दें. अब उसका छिलका उतारकर गूदा निकाल लें.
इस गूदे को एक बर्तन में डालें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं. अब स्वादानुसार सादा नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डालें. चाहें तो बारीक कटा प्याज भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाता है. सब सामग्री को अच्छे से मिला लें. आपका ठंडक भरा आम का पना 5 मिनट में तैयार है.
क्यों है यह इतना फायदेमंद?
आम का पना शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है. गर्मी में पसीना अधिक निकलने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिसे यह पेय तुरंत पूरा करता है. इसके सेवन से पेट में ठंडक बनी रहती है, भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है. यही कारण है कि गांवों में खेतों से लौटते किसान और मजदूर सबसे पहले आम का पना पीकर तरोताजा महसूस करते हैं.
देसी स्वाद, सेहत का खजाना
आज के समय में लोग बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स पर निर्भर हो गए हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. वहीं, आम का पना पूरी तरह प्राकृतिक और सेहतमंद है. इसमें न तो कोई केमिकल होता है और न ही किसी तरह का कृत्रिम स्वाद. यह देसी पेय स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. यदि आप भी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, पेट को ठंडक देना चाहते हैं और लू से बचना चाहते हैं, तो इस देसी रेसिपी को जरूर आजमाएं. आम का पना न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि स्वाद ऐसा देता है कि हर कोई इसे बार-बार पीना चाहेगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें