भारत के ज्यादातर लोगों को यही पता है कि सबसे ज्यादा पानी वाला फल तरबूज ही होता है. इस फल में 90 प्रतिशत पानी होता है. यही कारण है कि गर्मी में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है. लेकिन यदि आप तरबूज खाकर बोर हो गए हैं, और बिना न्यूट्रिएंट्स से समझौता किए कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो वाटर एप्पल बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि ये सेब की तरह बिल्कुल नहीं होता है. इसका साइड एंगल बिल्कुल इंसान की नाक की तरह होता है, और दूर से देखने पर नाशपाती की तरह दिखता है.

इसे हिन्दी में जमरुल, चंबक्का और पानी सेब भी कहा जाता है. ये भारत के ट्रॉपिकल रीजन यानी कि उन जगहों पर उगते हैं जहां गर्मी और उमस रहती है.वाटर एप्पल को भले ही कम लोग जानते हैं, लेकिन सदियों से इसका इस्तेमाल आयुर्वेद और युनानी चिकित्सा पद्धतियों में इनका जिक्र शामिल है. क्योंकि ये फल सिर्फ हाइड्रेशन किंग नहीं बल्कि हार्ट और लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है.

वाटर एप्पल न्यूट्रिशन
डेटा के अनुसार 100 ग्राम वाटर एप्पल में पानी 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है. इसके अलावा इसमें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट, आहार फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी3, कैल्शियम ,आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, सल्फर होता है.

वाटर एप्पल के फायदे
वाटर एप्पल में कैलोरी की मात्रा कम और सेचुरेटेड फैट नहीं के बराबर होता है, जिससे इसे वेट लॉस के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

वाटर एप्पल से डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है. क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में पानी के साथ डाइटरी फाइबर भी होता है जो पाचन को आसान बनता है.

दिल के मरीजों के लिए भी वाटर एप्पल सेहतमंद होता है.क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, जो हार्ट के बेहतर कार्य के लिए फायदेमंद है. इससे सिर्फ हार्ट अटैक ही नहीं स्ट्रोक से बचाव में भी मदद मिलती है.

वाटर एप्पल में विटामिन्स भी भरपूर होते हैं. इसमें विटामिन ए, बी और सी होता है. जिससे इसके से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आंखों की रोशनी में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म कंट्रोल रहता है.

इसके अलावा इनमें आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो एंजाइम के कार्य की निगरानी करते हैं और शरीर की कोशिकाओं में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को रोकते हैं.

सेवन का तरीका
इसे आप फल के रूप में भी खा सकते हैं. इसका स्वाद हल्का खट्टा और मीठा होता है. इसे खाने में कुरकुरापन महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा वाटर एप्पल का आप जेम, अचार और सालद भी बनाकर खा सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment