Last Updated:

Bareilly Famous Amritsari Kulcha Shop: बरेलीवासियों को अब अपने शहर में ही पंजाबी डिश चखने का मौका मिल रहा है. शहर की एक दुकान पर अमृतसरी कुलचा खाने को मिल रहा है. यह फूड पॉइंट सुबह 8 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहता है. आइए इस दुकान के बारे में जानते हैं.

बरेली: बरेली शहर सिर्फ झुमका सिटी के लिए ही नहीं, बल्कि खाने वाले शौकीनों के लिए भी फेमस जगह है. आज आपको बरेली के एक ऐसे फूड पॉइंट के बारे में बताने वाले हैं, जहां पंजाब के मशहूर अमृतसरी कुलचे का स्वाद चखने को मिलेगा. अब बरेली वासियों को भी अमृतसरी कुलचे का स्वाद खूब पसंद आ रहा है. महिला थाने के पास, बरेली कॉलेज रोड पर स्थित यह कुलचा स्टॉल स्वाद के शौकीनों के बीच धीरे-धीरे अपनी खास पहचान बनाता जा रहा है.

इस अनोखे कॉन्सेप्ट को बरेली में शुरू करने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है. दुकान संचालक बताते हैं कि वह पहले दिल्ली में काम करते थे. वहां उन्होंने अमृतसरी कुलचे के बढ़ते क्रेज को देखा और फिर अपने शहर बरेली में लोगों को एक नया स्वाद देने के उद्देश्य से इस फूड कॉन्सेप्ट की शुरुआत करने का फैसला किया.

इस रुपए में दे रहे एक अमृतसरी कुलचा
उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए आलू-प्याज कुलचा, पनीर कुलचा और आलू-गोभी कुलचा जैसी कई वैराइटी उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि कुलचे के साथ ग्राहकों को छोले, दाल मखनी, राजमा और कढ़ी में से अपनी पसंद की दो सब्जियां चुनने का विकल्प मिलता है. इसके साथ बूंदी का रायता भी परोसा जाता है. कीमत की बात करें तो यहां सिंगल कुलचा 80 रुपये, डबल कुलचा 160 रुपये और पनीर कुलचा 120 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा खाने के शौकीनों के लिए पनीर टिक्का, हरियाली चाप, मलाई चाप, शाही पनीर, कड़ाही पनीर, मिक्स वेज, राजमा-चावल, छोले-चावल और कढ़ी-चावल जैसे कई अन्य व्यंजन भी मौजूद हैं.

बरेली के लोगों को एक नया स्वाद देना मकसद
लोकल 18 ने यहां पहुंचे एक ग्राहक से भी बातचीत की. ग्राहक ने बताया कि वह पिछले चार से पांच महीनों से यहां कुलचा खाने आ रहे हैं और उन्हें यहां का स्वाद काफी पसंद है. उनका कहना है कि कुलचा स्वादिष्ट है और बरेली के लोगों को भी एक बार यहां जरूर आकर इसका स्वाद लेना चाहिए. दुकान संचालक का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ खाना बेचना नहीं, बल्कि बरेली के लोगों को एक नया और बेहतर स्वाद उपलब्ध कराना है. उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे एक बार उनकी दुकान पर जरूर आएं और उन्हें सेवा का अवसर दें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment