How To Make Bihari Style Fish Curry : भारत के खान-पान की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी क्षेत्रीय विविधताओं में छिपी है, जहां कुछ पारंपरिक रेसिपीज सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं. इन्हीं में से एक है पूर्वी भारत-विशेषकर बिहार की पारंपरिक‘सरसों-लहसुन वाली फिश करी’. आज के फास्ट-फूड के दौर में भी इस पुरानी रेसिपी का क्रेज कम नहीं हुआ है, बल्कि यह देश के हर कोने में बसे फूड लवर्स की पहली पसंद बनती जा रही है. गरमा-गरम भात (उबले चावल) और तीखे-चटपटे सरसों के मसालों का यह बेजोड़ मेल सीधे बचपन की यादों और घरों के आंगन की खुशबू से जोड़ता है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसका मसाला और इसे बनाने का पारंपरिक तरीका है.तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का असान तरीका.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एकदम ऑथेंटिक बिहारी स्टाइल सरसों-लहसुन वाली फिश करी की बेहद आसान रेसिपी.

सामग्री-

मछली (Fish): 500 ग्राम
सरसों तेल: 3 बड़े चम्मच
पीली सरसों: 2 बड़े चम्मच
काली सरसों (राई): 1 छोटा चम्मच
लहसुन की कलियां: 15-20 (बिहारी फिश करी में लहसुन थोड़ा ज्यादा जाता है)
जीरा: आधा बड़ा चम्मच
साबुत काली मिर्च: आधा छोटा चम्मच
साबुत धनिया: आधा छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च: 2
पंचफोरन: आधा छोटा चम्मच (तड़के के लिए)
हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च, टमाटर, फ्रेश हरा धनिया: स्वादानुसार
नमक: स्वादानुसार
पानी: ग्रेवी के अनुसार

बनाने का सबसे आसान तरीका- 

स्टेप 1: मैरिनेशन और तैयारी- सबसे पहले मछली को अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब इसमें थोड़ी सी हल्दी और नमक लगाकर 15 मिनट के लिए रख दें (मैरिनेट होने दें). इसी बीच, पीली सरसों, काली सरसों, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, साबुत धनिया और हरी मिर्च को थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में पीसकर एकदम स्मूद (चिकना) पेस्ट तैयार कर लें.

स्टेप 2: मछली को फ्राई करना- अब कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्‍छे से गर्म करें, जब तक कि तेल से धुआं न निकलने लगे. गर्म तेल में मैरिनेट की हुई मछली के टुकड़ों को डालें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा (लाइट गोल्डन) होने तक फ्राई कर लें. मछली को बाहर निकालकर एक प्लेट में रख लें.

स्टेप 3: मसाला भूनना- उसी बचे हुए तेल में पंचफोरन का तड़का लगाएं. जब मसाले चटकने लगें, तब इसमें तैयार किया हुआ सरसों-लहसुन का पेस्ट डालें. अब आंच को धीमा करें और मसाले को 10 से 15 मिनट तक अच्छे से भूनें. याद रखें, सरसों का मसाला जितना धीमे पकेगा, स्वाद उतना ही निखर कर आएगा.

स्टेप 4: ग्रेवी तैयार करना- जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कटे हुए टमाटर, थोड़ा सा हरा धनिया और नमक डालें. टमाटर के गलने तक इसे पकाएं और फिर जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी बनने दें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment