Last Updated:
Easy LPG Cooking Alternatives: अगर LPG सिलेंडर अचानक खत्म हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इलेक्ट्रिक केतली, इंडक्शन, माइक्रोवेव, सोलर कुकर और पारंपरिक चूल्हे जैसे विकल्पों से आसानी से खाना बनाया जा सकता है. सही जानकारी और तैयारी से किचन की यह समस्या आसानी से सुलझाई जा सकती है.
अचानक गैस खत्म हो जाए, तो इलेक्ट्रिक केटल से खाना बना सकते हैं.
How to Cook Food Without LPG Cylinder: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर चल रहा है, लेकिन एक महीने से ज्यादा चले युद्ध के कारण दुनिया भर में एलपीजी गैस और क्रूड ऑयल की सप्लाई बाधित हो गई है. अभी भी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है, जिससे वहां से क्रूड ऑयल और गैस के जहाज नहीं निकल पा रहे हैं. भारत में भी कई जगहों पर लोगों को गैस मिलने में कुछ दिनों का समय लग रहा है. संकट के इस दौरान में घर में अचानक LPG सिलेंडर खत्म हो जाना किसी भी परिवार के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. खासकर तब जब खाना बनाने का समय हो और कोई दूसरा विकल्प नजर न आ रहा हो. ऐसी स्थिति में लोग अक्सर घबरा जाते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी और उपलब्ध साधनों का सही इस्तेमाल करें, तो बिना गैस के भी आसानी से खाना बनाया जा सकता है.
गैस खत्म हो जाएं, तो इन 5 ट्रिक्स से बनाएं खाना
इलेक्ट्रिक केतली का करें यूज : इलेक्ट्रिक केतली को आमतौर पर सिर्फ पानी उबालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह एक छोटा और मल्टी-यूज किचन टूल है. इसमें आप इंस्टेंट नूडल्स, ओट्स, उबले अंडे, चावल और यहां तक दाल भी बना सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि यह जल्दी गर्म होती है और कम बिजली में काम करती है. इसमें खाना बनाते समय ध्यान रखें कि ज्यादा मसाले या तेल न डालें, ताकि केतली खराब न हो. यह छोटे परिवार के लिए बेहद उपयोगी विकल्प है.
इंडक्शन कुकर अपनाएं : इंडक्शन कुकर आजकल लगभग हर घर में उपलब्ध होता जा रहा है और यह गैस का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें खाना तेजी से पकता है और तापमान को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. आप इसमें दाल, चावल, सब्जी, रोटी जैसी लगभग सभी चीजें बना सकते हैं. इसके लिए खास इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन की जरूरत होती है. यह तरीका न सिर्फ सुविधाजनक है, बल्कि सुरक्षित भी है, क्योंकि इसमें खुली आग नहीं होती.
माइक्रोवेव ओवन का उपयोग करें : माइक्रोवेव ओवन सिर्फ खाना गर्म करने के लिए नहीं, बल्कि खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें आप चावल, सब्जी, सूप, पास्ता और कई तरह के स्नैक्स आसानी से तैयार कर सकते हैं. माइक्रोवेव में खाना जल्दी बनता है और कम मेहनत लगती है. हालांकि इसमें सही बर्तन और समय का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि खाना सही तरीके से पक सके. यह विकल्प खासकर शहरों में बहुत उपयोगी साबित होता है.
सोलर कुकर का सहारा लें : अगर दिन का समय है और अच्छी धूप निकल रही है, तो सोलर कुकर एक बेहतरीन और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है. इसमें बिना गैस और बिजली के खाना पकाया जा सकता है, जिससे एनर्जी की बचत भी होती है. इसमें खाना पकने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, इसलिए इसे पहले से प्लान करके इस्तेमाल करना बेहतर होता है. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो इको-फ्रेंडली जीवनशैली अपनाना चाहते हैं.
कोयले या लकड़ी का चूल्हा : अगर आपके पास कोई इलेक्ट्रिक विकल्प नहीं है, तो पारंपरिक चूल्हा भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. कोयले या लकड़ी की मदद से आप घर के बाहर, छत या खुले स्थान पर खाना बना सकते हैं. यह तरीका गांवों में आज भी प्रचलित है. इसका इस्तेमाल करते समय धुएं से बचाव और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. बच्चों को इससे दूर रखें और हमेशा खुले स्थान में ही इसका उपयोग करें.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें