Last Updated:

वजन घटाने के सफर में शाम की भूख सताए, तो अब चिंता की बात नहीं. घर पर ही मखाना चाट बनाने का अनोखा तरीका सामने आया है. प्रोटीन और आयरन से भरपूर यह चाट बेहद स्वादिष्ट है. इसे खाने से वजन बढ़ने का बिल्कुल खतरा नहीं रहता है. नोट करें रेसिपी…

ख़बरें फटाफट

रांची: अगर आप वजन घटाने के सफर पर हैं और शाम को कुछ चटपटा खाने का मन करता है, तो मखाना चाट एक बेहतरीन विकल्प है. रांची के हेल्थ पॉइंट जिम के ट्रेनर दिवाकर बताते हैं कि इस चाट को खाकर भी वजन घटाया जा सकता है. इसके लिए आपको बाहर का चाट छोड़कर घर में बना हुआ मखाना, मूंगफली और आलू का चाट आजमाना चाहिए. यह प्रोटीन और आयरन का भंडार है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

घर पर कैसे बनाएं मखाना चाट?
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मुट्ठी मखाना और एक मुट्ठी मूंगफली लें. इन्हें आधे चम्मच शुद्ध देसी घी में अच्छे से रोस्ट कर लें। भूनने के बाद दोनों को एक कंटेनर में निकाल लें. अब इसमें एक उबला हुआ आलू छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें. साथ ही थोड़ा सा उबला हुआ चना भी मिला दें. ये चीजें वजन घटाने में बहुत कारगर हैं.

स्वाद के लिए ऊपर से ये जरूर डालें
इसके बाद चाट में कटा हुआ प्याज, खीरा और टमाटर डालें. स्वाद के लिए थोड़ा सा नींबू का रस, काली मिर्च, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला मिलाएं. अब चम्मच से इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आपकी सेहतमंद मखाना चाट तैयार है. शाम की भूख में चटपटा खाने की क्रेविंग शांत करने के लिए यह सबसे बेस्ट है. इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें से कोई भी मसाला या टमाटर स्किप भी कर सकते हैं.

मखाना खाने के फायदे
बता दें कि मखाना प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाए रखने में सहायक हैं. कम कैलोरी और कम फैट होने के कारण यह वजन घटाने के सफर में एक परफेक्ट स्नैक साबित होता है. इसके अलावा, मखाने का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने, दिल की सेहत को दुरुस्त करने और शरीर की इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बढ़ाने में बेहद मददगार माना जाता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Write A Comment