मूंगफली चाट रेसिपी (Peanut Chaat Recipe): चाट (Chaat) का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है. अक्सर ये माना जाता है कि चाट टेस्टी तो होती है लेकिन हेल्दी नहीं होती. आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस बार आप गलत हैं. दरअसल, आज हम मूंगफली चाट (Peanut Chaat) की बात कर रहे हैं जो कि स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. ओमिक्रॉन (Omicron) के संकट के बीच सेहतमंद रहना हर व्यक्ति की पहली प्राथमिकता बन चुकी है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत किसी हेल्दी फूड आइटम से हो. इसके लिए मूंगफली चाट एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
मूंगफली चाट टेस्टी और हेल्दी होने के साथ ही फटाफट तैयार होने वाला फूड आइटम है. आप अगर इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आप मूंगफली चाट बना सकते हैं. इसे घर के बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे.

मूंगफली चाट बनाने की सामग्री
मूंगफली – 3 कप
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर बारीक कटा – 1
हरी मिर्च बारीक कटी – 1
नींबू रस – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून

इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा करें ट्राई, हर किसी को पसंद आएगा स्वाद

मूंगफली चाट बनाने की विधि
मूंगफली चाट बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली लें और उन्हें साफ कर लें. इसके बाद कुकर लेकर उसमें मूंगफली और 5 कप पानी डाल दें. इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर पकने के लिए मीडियम आंच पर रख दें. जब कुकर में 5 सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें. कुकर जब ठंडा हो जाए तो उसका ढक्कन खोलें और मूंगफली को छलनी से छानकर बाउल में निकालकर अलग रख लें.

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं ‘स्पेशल’ गोभी मंचूरियन, बच्चें भी करेंगे पसंद

अब उबली हुई मूंगफली में लाल मिर्च, भुना जीरा डालकर अच्छी तरह से सभी को मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिला लें. मूंगफली चाट में स्वादानुसार नमक मिलाएं और फिर इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स करें. अब आपकी चटपटी मूंगफली चाट बनकर तैयार है. इसे सर्व करने से पहले बारीक कटे हुए हरा धनिया से गार्निश करें. इस चाट को बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करेंगे.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment