वेज पुलाव (Veg Pulao) – पुलाव वेज और नॉनवेज दोनों तरह के फूड आइटम्स में इस्तेमाल किया जाता है. पारंपरिक तौर पर घरों में वेज पुलाव ही बनाया जाता है. ये बनने में काफी आसान होता है और स्वाद में लाजवाब होता है.
पनीर पुलाव (Paneer Pulao) – पनीर पुलाव को बड़ों के साथ ही घर के बच्चे भी काफी पसंद करते हैं. इसे बनाने के लिए मुख्य तौर पर पनीर का इस्तेमाल किया जाता है. पनीर पुलाव के स्वाद को काफी बढ़ा देता है.
तवा पुलाव (Tawa Pulao) – तवा पुलाव को बनाने के लिए ना ही कुकर की और ना ही कड़ाही की जरुरत पड़ती है. पुलाव की इस वैराइटी को तवे पर तैयार किया जाता है. इसे बनाना काफी आसान होता है और ये काफी टेस्टी लगते हैं.
कश्मीरी पुलाव (Kashmiri Pulao) – कश्मीरी पुलाव की खासियत होती है कि इसे बनाने में काफी फलों का इस्तेमाल किया जाता है. ये पुलाव सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे शादी, पार्टियों में भी बनाया जाता है.
मटर पुलाव (Matar Pulao) – मटर पुलाव की रेसिपी के नाम से ही पता चलता है कि इसमें मटर का इस्तेमाल किया जाता है. सर्दियों के मौसम में ताजे मटर से तैयार होने वाले पुलाव का स्वाद लाजवाब होता है.
शाही पुलाव (Shahi Pulao) – शाही पुलाव को बनाने के लिए खासतौर पर ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, केसर का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही इस पुलाव में खड़े मसाले भी डाले जाते हैं जो इसके स्वाद को खास बनाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle