Last Updated:
Tringa Barfi Recipe Viral: यूपी के वाराणसी में एक ऐसी मिठाई बनती है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आज़ादी के रंगों को भी अपने में समेटे हुए है. इसे कहते हैं तिरंगा बर्फी. एक ऐसी मिठाई जिसमें केसरिया, सफेद और हरे तीनों रंग बड़े ही खूबसूरत अंदाज में नजर आते हैं. इसकी शुरुआत आज से करीब 100 साल पहले हुई थी.
Tringa Barfi: बनारस अपने जायके के लिए दुनियाभर में फेमस है. यहां कचौड़ी-जलेबी के साथ लस्सी और पान का स्वाद लाजवाब है. इसी काशी की 150 साल पुरानी दुकान पर 90 साल पुरानी ‘तिरंगा बर्फी’ का स्वाद आज भी बरकरार है. यह बर्फी अपने आप में बेहद खास है. तीन स्टेप्स में इस बर्फी को तैयार किया जाता है. आज के समय अलग-अलग दुकानों पर ये बर्फी आपको नजर आएगी. मगर, इस बर्फी का क्या इतिहास है? सबसे पहले इसे किसने बनाई थी? आइए जानते हैं…
शहर के चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार की तंग गलियों के बीच कई मिठाई की दुकान हैं. इन्हीं दुकानों में से एक है ‘राम भंडार’ जहां आजादी से पहले तिरंगा बर्फी को तैयार किया गया था. उस वक्त के तत्कालीन दुकान के संचालक रहें स्वर्गीय मदन गोपाल गुप्ता और उनके अन्य सहयोगियों ने इसे तैयार किया.
तीन स्टेप्स में बनती है बर्फी
दुकानदार वरुण गुप्ता ने बताया कि तिरंगा बर्फी में तीन अलग-अलग स्वाद मिलते हैं. इस बर्फी को बनाने में भी दो दिन का वक्त लगता है. इसे तीन स्टेप्स में बनाया जाता है. बर्फी के सबसे ऊपरी सतह ऑरेंज रंग की होती है. उसे मेवा, खोवा और केशर से तैयार किया जाता है. वहीं बीच वाला सतह सफेद होता है जिसे खोवा और चीनी से बनाया जाता है. वहीं सबसे निचली सतह हरे रंग की होती है. इसे विभिन्न मेवे की मदद से तैयार किया जाता है. यह बर्फी हूबहू भारतीय तिरंगे के रंग की होती है.
इसलिए की गई थी तैयार
तिरंगा बर्फी का स्वाद जितना लाजवाब है उसे बनाने का किस्सा उतना ही दिलचस्प है. दुकान के संचालक वरुण गुप्ता ने बताया कि देश में जब आजादी की लड़ाई तेज हुई थी. उस समय अंग्रेजी हुकूमतों ने देश में तिरंगा फहराने पर रोक लगा दिया था. उस समय स्वतंत्रता सेनानियों ने लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए तिरंगी बर्फी तैयार बनाई थी. अंग्रेजों ने जब पहली बार इस बर्फी को देखा था तो उनके भी होश उड़ गए थे. बताते चलें कि स्वतंत्रता सेनानी उस समय इस बर्फी को फ्री में बांटकर लोगों में देशभक्ति की भावना को जगातें थे. हालांकि आज के समय यह बर्फी 560 रुपये प्रति किलो तक बिकती है. अलग अलग दुकानों पर इसके रेट इसी के आस पास है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें