Saraswati Puja 2022: आगामी 05 फरवरी को देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. यह त्योहार पढ़ाई करने वाले छात्र धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन को मां सरस्वती के आगमन दिवस की खुशी में मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक माघ माह के शुक्ल पंचमी को मां सरस्वती का जन्म हुआ था. मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग प्रिय है इसलिए इसदिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और देवी को पीली चीजों का भोग लगाते हैं. देवी की पूजा के लिए पीली मिठाइयां और पकवान बनाए जाते हैं. सरस्वती पूजा में पीले मीठे चावल बनाने की परंपरा है. आइए आपको बताते हैं मां सरस्वती को भोग में चढ़ाने वाले 6 प्रसाद के बारे में.



Source link

Write A Comment