Last Updated:

Chicken Masala Recipe At Home: घर पर चिकन मसाला बनाना अब और भी आसान हो गया है. अगर आप चाहते हैं कि आपका चिकन मसाला खुशबू और स्वाद से भरपूर हो, तो कुछ खास टिप्स अपनाकर आप इसे रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं. सही मसालों का चुनाव और पकाने का तरीका आपके चिकन के जायके को कई गुना बढ़ा देगा. यह न सिर्फ आपके परिवार को पसंद आएगा, बल्कि मेहमान भी आपकी कुकिंग के कायल हो जाएंगे. तो आइए जानते हैं कैसे आप घर पर ही लजीज चिकन मसाला तैयार कर सकते हैं, जो हर किसी की जुबान पर चढ़ जाएगा.

Zoom

Chicken Masala Recipe At Home: बाजार में मिलने वाले रेडीमेड मसाला पाउडर की जगह अगर आप घर पर ही चिकन मसाला पाउडर तैयार करें, तो चिकन की डिश का स्वाद और खुशबू दोनों काफी बेहतर हो सकते हैं. इससे ना सिर्फ आप मिलावटी चीजों से दूर रहेंगे बल्कि आपके खाने का जायका भी बढ़ जाएगा. घर में तैयार मसाले में आप अपनी पसंद के अनुसार तीखापन और मसालों की मात्रा तय कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है, चिकन मसाले को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं घर पर चिकन मसाला पाउडर बनाने की आसान विधि और इससे तैयार होने वाली स्वादिष्ट चिकन मसाला रेसिपी.

चिकन मसाला पाउडर के लिए सामग्री

धनिया के बीज – 3 बड़े चम्मच
जीरा – 1 बड़ा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच
लौंग – 5-6
छोटी इलायची – 3-4
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
तेजपत्ता – 1-2
सूखी लाल मिर्च – 3-4
बड़ी इलायची – 1
जायफल – थोड़ा सा
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच

चिकन मसाला पाउडर बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का भून लें. मसालों को तब तक भूनें, जब तक उनसे अच्छी खुशबू ना आने लगे. ध्यान रखें कि मसाले जलने ना पाएं. भुने हुए मसालों को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा कर लें. इसके बाद इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी मिलाएं. आपका होममेड चिकन मसाला पाउडर तैयार है. इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं चिकन मसाला मुख्य डिश
चिकन मसाला बनाने के लिए करीब 500 ग्राम चिकन लें. चिकन को अच्छी तरह धोकर साफ करें और उसमें दही, थोड़ा अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर करीब 20-30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें. अब कड़ाही में तेल गर्म करके बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भूनें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर पकाएं. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और मसाला तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग दिखाई देने लगे.

अब मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर तेज आंच पर कुछ मिनट भूनें. इसके बाद तैयार किया हुआ चिकन मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर चिकन के पूरी तरह पकने तक पकाएं. अंत में कसूरी मेथी और थोड़ा गरम मसाला डालकर मिलाएं. गरमा-गरम चिकन मसाला रोटी, नान, पराठे या चावल के साथ परोसें. घर पर तैयार मसाले की खुशबू इस डिश को और भी स्वादिष्ट बना देगी.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें





Source link

Write A Comment