Last Updated:

Makhana Kheer Mithila Style: मिथिला में मखाना खीर पारंपरिक तरीके से बनाई जाती है. इसके लिए मखानों को घी में भूनकर मूसल-ओखली में कूटा जाता है, फिर दूध, चीनी, खोवा और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर तैयार किया जाता है. यह फटाफट बनने वाली स्वीट डिश है जिसका स्वाद लाजवाब होता है.

ख़बरें फटाफट

मधुबनी. मिथिला की जब बात होती है तो मखाना की बात जरूर होती है. इसी क्रम में जानते हैं कि यहां का प्रसिद्ध व्यंजन मखाना खीर पारंपरिक तरीके से कैसे तैयार करते हैं. इस डिश की खासियत यह है कि ये बहुत आसानी से तैयार हो जाती है और स्वाद बेहतरीन होता है. इसमें बहुत मेहनत या समय नहीं लगता है. एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि मखाने को मूसल में कूटने से इसका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है, जबकि मिक्सर में पीसने का स्वाद अलग होता है. कूटने से इसमें बहुत जल्दी रबड़ी जैसा गाढ़ापन आ जाता है. खीर को घंटों पकाना नहीं पड़ता.

हाथों की कसरत से आता है स्वाद
मिथिलांचल का खास व्यंजन है मखाना जिसे जीआई टैग भी मिला है. इससे बनने वाली पारंपरिक स्वीट डिश है मखाना की खीर. लोकल 18 को कृति बता रही हैं इसकी खीर ट्रेडिशनल तरीसे से कैसे बनाते हैं. वे बताती हैं कि यहां मखाना, पान और मछली ज्यादा फेमस है. मखाना तालाबों में पैदा होता है. बहरहाल, मखाना की खीर चाहे आपके घर में कोई रिश्तेदार आ रहा हो या पूजा-पाठ हो, किसी भी खास मौके पर बनाई जाती है और यह बिल्कुल 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है.

हालांकि, पारंपरिक स्वाद लेने के लिए थोड़ी हाथों की कसरत करनी पड़ेगी. वैसे लोग इसे अलग-अलग तरीके से बनाते हैं, लेकिन यहां का पारंपरिक तरीका आज भी अपनाया जाता है और इसका स्वाद बेहतरीन होता है. आइए पूरी रेसिपी जानते हैं.

मूसल-ओखली का स्वाद जबरदस्त
मखाना की मिथिला स्टाइल में खीर बनाने के लिए सबसे पहले मखाना को घी में भूनते हैं. भूनने के बाद जब यह थोड़ा ठंडा हो जाता है तो इसे मूसल-ओखली में कूटते हैं. कूटने से मखाना दरदरा हो जाता है और खीर का स्वाद भी अच्छा आता है. अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो मिक्सर जार में भी पीस सकते हैं, लेकिन इससे मखाना पूरा पाउडर बन जाता है और वह स्वाद नहीं आता.

ऐसे में पारंपरिक तरीके से मूसल-ओखली में इसे दरदरा करने के बाद दूध गर्म करते हैं और उसमें कुटा हुआ मखाना डालते हैं. फिर इसमें चीनी, खोवा और थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स डालेंगे. बस, यह 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. ठंडा होने पर आप इसे खाएं या गेस्ट को परोसें, वह मांगकर दोबारा खाएंगे.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment