Last Updated:
Delhi Raksha Bandhan Sugar Free Sweets: रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ बहने मिठाई जरूर खिलाती हैं. इसे शुभ माना जाता है और साथ में ही मिठाई के बिना यह पूरा त्यौहार ही अधूरा है. कई बार ऐसा भी होता है कि भाई पूरी मिठाई न खाकर सिर्फ थोड़ा ही खाना बेहतर समझते हैं और मीठे से परहेज करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका भाई इस रक्षाबंधन पर मिठाई खाने से परहेज न करें
दिल्ली में बंगाली स्वीट्स मार्केट हो या फिर लाजपत नगर या फिर पुरानी दिल्ली. यहां पर खास तौर पर आपको फ्रूट्स मिठाइयां मिल जाएंगी. जिन्हें असली फलों से बनाया जाता है. इन मिठाइयों को बनाने के लिए असली फलों का इस्तेमाल किया जाता है. जो शुगर फ्री होते हैं, लेकिन खाने में बिल्कुल मीठे लगते हैं. असली फलों का स्वाद भी इसके अंदर होता है. ऐसे में इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाइयों को फलों वाली मिठाई भी खिला सकती हैं. जो स्वाद के साथ ही सेहत भी देंगे और इसमें कई वैरायटी होती है. कीमत भी कम होती है.
इसके अलावा इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को मिठाई की जगह आइसक्रीम भी खिला सकती है, क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में कई आइसक्रीम पार्लर है और कई आइसक्रीम शोरुम, जहां पर शुगर फ्री आइसक्रीम मिलती है. यह आइसक्रीम ड्राई फ्रूट्स और तमाम तरह के फ्रूट्स से बनाई जाती है, जिसे आप रक्षाबंधन पर अपने भाई को खिला सकती हैं. यह भी स्वाद के साथ ही सेहत भी देगी और आपका रक्षाबंधन एकदम अलग और कुछ हटकर होगा. आपको इस आइसक्रीम में तमाम वैरायटी भी मिल जाएगी और आपके भाई भी इसे खाकर काफी स्पेशल फील करेंगे.
इसके अलावा दिल्ली में इन दिनों तवा आइसक्रीम भी खूब मिल रही है, जिसमें आपको चॉकलेट से लेकर के वनीला और बटरस्कॉच तक का फ्लेवर मिल जाएगा. तवा आइसक्रीम की खासियत यह है कि यह खाने में बेहद लाइट वेट होती है. यानी आप इसको कई पीस में खा सकते हैं. आपको वजन बिल्कुल भी महसूस नहीं होगा. यह भी बहुत कम मीठी होती है. सेहत के लिए भी नुकसान नहीं होती है, क्योंकि इसमें डार्क चॉकलेट मिली होती है. ऐसे में इस रक्षाबंधन पर आप मिठाई की जगह तवा आइसक्रीम भी अपने भाई को खिला सकती हैं. यह भी आपकी भाई की सेहत नहीं बिगाड़ेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन सबके अलावा रक्षाबंधन पर मिठाई का एक विकल्प यह भी है कि आप अपने भाई को छेने वाला केसर खिला सकते हैं. जिसमें चांदी की परत चढ़ी होती है. यह यूं तो लस्सी बनाते समय इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे कम मीठा होने की वजह से एक मिठाई के तौर पर भी खाते हैं. दिल्ली की लगभग जहां पर लस्सी मिलती है, उन दुकानों पर आपको यह आसानी से मिल जाएगा. इसमें केसर होता है. चांद की परत होती है और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण होता है. जो इसके स्वाद को काफी लाजवाब बना देता है. रक्षाबंधन पर यह भी एक अच्छा विकल्प है.
अगर आप अपने भाई को मार्केट में मिल रही मिलावटी मिठाइयां या रंग बिरंगी केमिकल वाली मिठाई नहीं खिलाना चाहती है और शुगर फ्री के साथ ही सेहत की डोज खोज रही हैं तो एक विकल्प कुल्फी भी हो सकता है, क्योंकि दिल्ली के मार्केट में कई कुल्फी की दुकानें हैं. जहां पर शुगर फ्री कुल्फी भी मिलती है, जिसमें पिस्ता काजू बादाम के साथ ही मिल्क मिला होता है. यह कम मीठी होती है और स्वाद में भी काफी लाजवाब होती है. रक्षाबंधन पर आप मिठाई के विकल्प तौर पर पिस्ता काजू और बादाम से बनी हुई कुल्फी भी खरीद सकती है.
एक अंतिम मिठाई जो स्वाद के साथ ही सेहत से भरी होती है इसे भी छेनी वाली मिठाई कहते हैं और इसकी खास बात यह है कि इसमें सिर्फ दूध के छाछ से बना हुआ छेना होता है. यह खाने में बहुत ही नरम और मुलायम होता है. इसके ऊपर ड्राई फ्रूट और फल लगे होते हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं कि इसके ऊपर कीवी लगी हुई है. चेरी लगी है और सेब भी रखा गया है. यानी फलों के साथ वाली मिठाई है. यह जो कम मीठी होती है. इसका टेस्ट भी बहुत खास होता है. यह मिठाई मार्केट में बहुत अलग होती है.