आईसीसी के एसोसियेट देशों में शामिल स्पेन की क्रिकेट टीम का पिछले कुछ सालों में मैदान पर काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का 23 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने के साथ उसे अपने नाम कर लिया है। स्पेन में जहां फुटबॉल को लेकर काफी दीवानगी देखने को मिलती है तो वहीं अब वहां क्रिकेट भी अपने पैर जमा रहा है। स्पेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली टीम बन गई है जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के 23 साल पुराने लगातार 21 इंटरनेशनल मैचों में जीत के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो सके हैं। स्पेन की टीम को आईसीसी ने साल 2019 में टी20 इंटरनेशनल खेलने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद से उन्होंने अब तक खेले 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 42 में जीत हासिल की है तो वहीं सिर्फ 8 मुकाबलों में हार का सामना किया जबकि एक मैच रद्द रहा है।

फिनलैंड को हराकर स्पेन ने हासिल की यह उपलब्धि

स्पेन की टीम अभी साल 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर सी में खेल रही है, जिसमें 14 अगस्त को उसका सामना फिनलैंड की टीम से हुआ था। इस मैच को स्पेन की टीम 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें उनको 131 रनों का टारगेट मिला था। यह स्पेन की टी20 इंटरनेशनल में लगातार 21वीं जीत थी, जिसमें उन्होंने साल 2026 में अपना पहला मुकाबला खेला था। इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे। स्पेन ने यह सिलसिला साल 2023 में शुरू किया था जिसमें उन्होंने साल 2025 का अंत लगातार 20 जीत के साथ किया था, जिसे वह इस साल भी आगे बढ़ाने में कामयाब रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली टीमें

  • स्पेन – 21 मैच (साल 2023-26)
  • ऑस्ट्रेलिया – 20 मैच (साल 2003)
  • यूगांडा – 17 मैच (साल 2024-25)
  • ऑस्ट्रेलिया – 16 मैच (साल 2000-01)
  • ऑस्ट्रेलिया – 16 मैच (साल 2006-07)

ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 में बनाया था यह रिकॉर्ड

वर्ल्ड क्रिकेट में काफी लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें रिकी पोंटिंग की कप्तानी में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कंगारू टीम ने साल 2003 की शुरुआत से लेकर मई के महीने तक खेले गए 20 इंटरनेशनल मैचों में सभी को अपने नाम किया था, जिसमें उन्होंने 17 वनडे मैच और तीन टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल की थी। इसी साल ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी साउथ अफ्रीका में जीता था।

ये भी पढ़ें

IND vs SL गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? बदले समय पर शुरू होगा खेल

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC कर रहा बड़ी प्लानिंग, गांधी जयंती के दिन खेला जा सकता है पहला मुकाबला

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment