होमफोटोलाइफ़फूड

न होटल जैसी बिल्डिंग, न कैफे जैसा लुक… कंटेनर के अंदर खुला आगरा का रेस्टोरेंट

Last Updated:

Agra News: आगरा में खाने के शौकीनों के लिए एक ऐसी जगह चर्चा में है, जिसका अंदाज आम रेस्टोरेंट से बिल्कुल अलग है. शास्त्रीपुरम में लोहे के कंटेनर के अंदर तैयार किया गया ‘आंगन रेस्टोरेंट’ बाहर से भले ही साधारण कंटेनर नजर आए, लेकिन अंदर पहुंचते ही इसका लग्जरी लुक लोगों को आकर्षित करता है. यही अनोखा कॉन्सेप्ट इसे युवाओं और परिवारों के बीच खास बना रहा है.

आगरा: शहर में इन दिनों फूड और कैफे कल्चर तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच शास्त्रीपुरम इलाके में बना ‘आंगन रेस्टोरेंट’ अपने अनोखे डिजाइन को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह रेस्टोरेंट किसी सामान्य इमारत में नहीं, बल्कि लोहे के कंटेनर के अंदर तैयार किया गया है. बाहर से इसका लुक जितना अलग नजर आता है, अंदर पहुंचते ही इसका आधुनिक और आरामदायक इंटीरियर लोगों को आकर्षित करता है.

कंटेनर से तैयार रेस्टोरेंट का कॉन्सेप्ट विदेशों और कुछ पहाड़ी इलाकों में पहले से देखने को मिलता है. अब इसी तरह का अनुभव आगरा में भी लोगों को मिल रहा है. रेस्टोरेंट की खास डिजाइन युवाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है. यहां लोग खाने का स्वाद लेने के साथ कंटेनर के बाहर और अंदर फोटो-वीडियो बनाना भी पसंद कर रहे हैं.

रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि उन्हें कंटेनर कैफे का आइडिया विदेशों और पहाड़ी क्षेत्रों में बने ऐसे रेस्टोरेंट से मिला. आगरा और आसपास इस तरह का अलग कॉन्सेप्ट नहीं होने के कारण उन्होंने कुछ नया करने का फैसला किया. उनका कहना है कि इस रेस्टोरेंट की एक खासियत यह भी है कि जरूरत पड़ने पर कंटेनर स्ट्रक्चर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बाहर से देखने पर यह रेस्टोरेंट एक बड़े कंटेनर जैसा नजर आता है, लेकिन अंदर प्रवेश करते ही इसका पूरा माहौल बदल जाता है. यहां ग्राहकों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, एसी और बड़ी स्क्रीन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. यानी कंटेनर के साधारण ढांचे को अंदर से इस तरह तैयार किया गया है कि ग्राहकों को किसी सामान्य मॉडर्न रेस्टोरेंट जैसा अनुभव मिल सके.

यहां अलग-अलग तरह के व्यंजन ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाते हैं. रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक, लोगों को स्वाद के साथ नया अनुभव देने की कोशिश की गई है. खासकर शाम के समय यहां युवाओं और परिवारों की आवाजाही बढ़ जाती है. लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी इस जगह को पसंद कर रहे हैं.

आंगन रेस्टोरेंट का अनोखा डिजाइन इसे बाकी रेस्टोरेंट से अलग पहचान देता है. सोशल मीडिया के दौर में ऐसी जगहें लोगों के लिए सिर्फ खाना खाने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि फोटो और वीडियो बनाने के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं. आगरा में कंटेनर के अंदर तैयार किया गया यह रेस्टोरेंट भी इसी वजह से लोगों के बीच चर्चा में है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment