Last Updated:

चिलचिलाती धूप और बढ़ती लू के बीच शरीर को ठंडक और राहत देने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढते हैं, लेकिन सदियों पुराना देसी पेय ‘आम का पन्ना’ आज भी सबसे कारगर माना जाता है. कच्चे आम से तैयार यह चटपटा और स्वादिष्ट शरबत न सिर्फ गर्मी से बचाता है, बल्कि शरीर को शीतलता भी देता है. बिना किसी केमिकल के बनने वाला यह पेय कम कीमत में आसानी से उपलब्ध है और लंबे समय से लोगों के बीच लू से बचाव के भरोसेमंद उपाय के रूप में लोकप्रिय बना हुआ है. रिपोर्ट- सनंदन उपाध्याय

चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप शुरू हो गया है, ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी देसी चटपटा ग्लास से मुलाकात करने जा रहे हैं, जिस पेय पदार्थ को पीने के बाद चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप शरीर का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

सदियों से परंपरागत रूप से इसका सेवन होता आ रहा है. यह बुजुर्गों के मुताबिक बेहद लाभकारी और गुणकारी पेय पदार्थ है, जो स्वाद में भी बड़ा लाजवाब है. इसे आम का पन्ना कहते हैं, यह पका हुआ नहीं, बल्कि कच्चे आम से तैयार किया जाता है.

रामगोपाल बताते हैं कि, आम का पन्ना बनाने के लिए कच्चा उबला हुआ आम लिया जाता है. नींबू पुदीने के पानी में उबले हुए आम को मसल दिया जाता है, जलजीरा पाउडर, एक कटा हुआ नींबू का रस, पुदीने की चटनी, डालकर मिक्स कर लिया जाता है, उसके बाद आम का पन्ना तैयार हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लू का सीजन चल रहा है, लू से बचने के लिए और कड़कड़ाती गर्मी से बचने के लिए इस आम के पन्ने का इस्तेमाल किया जाता है और यह बेहद ही कारगर साबित होता है. औषधीय गुणों से भरपूर आम के पन्ने की कीमत भी कुछ ज्यादा नहीं होती.

यह ₹10 से लेकर ₹15 तक ही होता है, जो की कड़कड़ाती गर्मी से आपको बचाता है.रामगोपाल 35 साल से ठेले पर इस शरबत को पिलाने का कार्य कर रहे हैं, बलिया के रहने वाले और फार्मा कंपनी में काम करने वाले, आफताब आलम बताते हैं कि, हम लोगों का धूप और लू में ही फील्ड कार्य होता है. जिसमें हम लोग इस आम के पन्ने का घोल जरूर पीते हैं. जिससे हम लोग इस गर्मी से बच पाते हैं.

यह पेट को भी शीतलता प्रदान करता है. लू से बचने का कारगर उपाय आम का पन्ना ही होता है, इसका उपयोग सदियों से होता आ रहा है. आम का पन्ना पी रहे फील्ड वर्क फार्मा कंपनी में कार्यरत राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि, यह शरबत शरीर के लिए लाभदायक है.

इनका मानना है कि सारे नौजवानों को भी इसका सेवन करना चाहिए. यह पीने में बेहद ही चटपटा और मजेदार होता है और शरीर के लिए लाभदायक होता है. इसका नाम सुनते ही मुंह से पानी टपक जाता हैं, सबसे बड़ी बात बिना किसी केमिकल के इसे तैयार किया जाता है.



Source link

Write A Comment