Last Updated:

Potato-Tamarind Salsa Recipe: अगर आप रोजाना की आलू की सब्जी से हटकर कुछ नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो राजस्थानी स्टाइल आलू-इमली सालसा बेहतरीन विकल्प है. उबले आलू, इमली का गूदा, भुना धनिया-जीरा, प्याज, हरी मिर्च और देसी मसालों से तैयार यह रेसिपी स्वाद में खट्टी-तीखी और बेहद लाजवाब होती है. गृहिणी निरमा देवी के अनुसार इसे बनाना बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. शाम की चाय, स्नैक्स या खाने के साथ साइड डिश के रूप में परोसी जाने वाली यह रेसिपी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

ख़बरें फटाफट

नागौर: राजस्थान की पहचान केवल दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी या केर-सांगरी तक सीमित नहीं है. यहां की रसोई में खट्टे और मसालेदार स्वाद के लिए भी प्रसिद्ध है. इमली, भुने मसाले और देसी मसालों का सही उपयोग कई यहां के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है. ऐसे में अगर आप राजस्थानी स्वाद से भरपूर कोई हल्की, झटपट और चटपटी रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो आलू-इमली सालसा एक बार जरूर ट्राई करें. गृहिणी निरमा देवी ने बताया कि उबले आलू, इमली की खटास और भुने धनिया-जीरे की खुशबू से तैयार यह रेसिपी हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. इसे शाम की चाय के साथ, मेहमानों की खातिरदारी में या खाने के साथ साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है.

इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली लगभग सभी सामग्री हर राजस्थानी रसोई में आसानी से मिल जाती है. इसे बनाने के लिए एक उबला हुआ आलू छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके साथ दो बड़े चम्मच इमली का गूदा, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ छोटा चम्मच भुना हुआ धनिया और जीरा, चौथाई छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार नमक, एक बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटी हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया और एक छोटा चम्मच नींबू का रस तैयार रखें. इन सभी मसालों का मेल इस सालसा को देसी और पारंपरिक स्वाद देता है.

ऐसे तैयार करें रेसिपी

गृहिणी निरमा देवी ने बताया कि सबसे पहले भुने हुए धनिया और जीरे को दरदरा पीस लें. अब एक बड़े बाउल में इमली का गूदा, लाल मिर्च पाउडर, पिसा हुआ धनिया-जीरा, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद उबले हुए आलू के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालें और हल्के हाथों से टॉस करें, ताकि मसाला हर टुकड़े पर अच्छी तरह चढ़ जाए. इसके बाद अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू का रस मिलाकर दोबारा अच्छी तरह मिक्स करें. कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें, ताकि सभी फ्लेवर आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाएं और स्वाद और भी निखरकर सामने आए.

आलू-इमली सालसा का स्वाद है लाजवाब

राजस्थान में खट्टे-तीखे स्वाद वाली चटनियां और मसालेदार व्यंजन भोजन का अहम हिस्सा रहे हैं. यही वजह है कि आलू-इमली सालसा का स्वाद भी राजस्थानी खानपान के बेहद करीब महसूस होता है. अगर चाहें तो इसमें चुटकीभर भुना जीरा और थोड़ा सा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ऊपर से छिड़ककर इसका स्वाद और रंग दोनों बढ़ा सकते हैं. इसे बाजरे की रोटी, पापड़, मठरी या कुरकुरी नमकीन के साथ परोस सकते हैं. इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. कम समय में बनने वाली यह चटपटी रेसिपी देसी जायके के साथ आधुनिक अंदाज का शानदार मेल है, जो हर खाने की मेज पर राजस्थानी स्वाद की अलग पहचान छोड़ जाती है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment