Last Updated:

Banarasi Chaat: बालोद के घड़ी चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स में बनारस की टिकिया चाट खूब पसंद की जा रही है. ₹35 की प्लेट होने के बावजूद रोजाना 150 प्लेट तक बिक्री होती है. चाट बनाने वाले प्रेमचंद 18 साल से यह काम कर रहे हैं. उन्होंने बनारस में हेल्परी करते हुए चाट बनाना सीखा और अब अपने हुनर से बालोद में लोगों का दिल जीत रहे हैं.

Banarasi Chaat: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में इन दिनों बनारस की मशहूर चाट का स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. घड़ी चौक स्थित बीकानेर स्वीट्स में मिलने वाली टिकिया चाट अपने स्वाद, अच्छी क्वालिटी और भरपूर क्वांटिटी की वजह से चाट के शौकीनों के बीच चर्चा में है. खास बात यह है कि महज 35 रुपए की प्लेट होने के बावजूद यहां रोजाना करीब 150 प्लेट तक टिकिया चाट की बिक्री हो जाती है.

चाट बनाने वाले प्रेमचंद उत्तरप्रदेश के बनारस के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि बनारस की चाट का अपना अलग स्वाद और पहचान है. इसी स्वाद को वे पिछले कई वर्षों से बालोद के लोगों तक पहुंचा रहे हैं. दोपहर करीब 1 बजे से रात 8 बजे तक बीकानेर स्वीट्स के आसपास चाट के शौकीनों की आवाजाही बनी रहती है.

कैसे टिकिया तैयार होती है?
प्रेमचंद के मुताबिक, टिकिया चाट बनाने के लिए मुख्य रूप से आलू, बेसन और चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें जीरा और नमक समेत जरूरी सामग्री मिलाकर टिकिया तैयार की जाती है. इसके बाद इसे स्वादिष्ट चाट के रूप में ग्राहकों को परोसा जाता है. चाट की खासियत इसका स्वाद और भरपूर मात्रा है, जिसके कारण ग्राहक एक बार खाने के बाद दोबारा यहां पहुंचते हैं.

प्रेमचंद पिछले 18 साल से चाट बनाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि चाट बनाने का हुनर उन्होंने अपने गांव बनारस में सीखा. शुरुआती दिनों में वे एक चाट की दुकान पर हेल्परी का काम करते थे. काम करते-करते उन्होंने चाट बनाने की बारीकियां सीखीं और बाद में इसी हुनर को अपना रोजगार बना लिया.

आज बनारस की गलियों से सीखा उनका यही हुनर बालोद में लोगों की पसंद बन चुका है. 35 रुपए की किफायती प्लेट और पारंपरिक स्वाद के कारण यहां रोज बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. दोपहर से शाम तक दुकान पर चाट का स्वाद लेने वालों की भीड़ देखी जा सकती है. बालोद में बनारसी टिकिया चाट अब स्थानीय लोगों के बीच एक चर्चित स्ट्रीट फूड बनती जा रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment