पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बचावकर्मियों ने बताया कि अस्पताल में लगी आग बुझा दी गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम कूलिंग ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में सुबह 7 बजे आग लगनी शुरू हुई थी।