Last Updated:
WhatsApp जल्द नया ग्रीन डॉट ऑनलाइन स्टेटस फीचर और बैकअप मैनेजमेंट टूल लॉन्च कर सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन कॉन्टैक्ट्स देख सकेंगे और बैकअप स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।
अब WhatsApp पर ऑनलाइन दोस्तों को पहचानना होगा और आसान
WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता है. अब खबर है कि Meta के स्वामित्व वाला यह पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के एक्सपीरिएंस को और बेहतर बना सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप जल्द ही एक नया ग्रीन डॉट ऑनलाइन इंडिकेटर और एडवांस बैकअप मैनेजमेंट फीचर पेश कर सकता है.
सबसे पहले बात करें ग्रीन डॉट फीचर की, तो यह फीचर यूजर्स को बिना चैट खोले यह देखने की सुविधा देगा कि कोई कॉन्टैक्ट ऑनलाइन है या नहीं. फिलहाल किसी व्यक्ति के ऑनलाइन होने की जानकारी देखने के लिए उसकी चैट खोलनी पड़ती है, लेकिन नए फीचर के आने के बाद प्रोफाइल फोटो पर दिखाई देने वाला ग्रीन डॉट ही यह जानकारी दे देगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.24.5 में देखा गया है. ये फीचर Facebook, Instagram और Slack जैसे प्लेटफॉर्म्स में मौजूद ऑनलाइन इंडिकेटर की तरह काम करेगा. हालांकि, यूजर्स चाहें तो अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के जरिए इस ऑनलाइन स्टेटस को छिपा भी सकेंगे.
नया बैकअप सेक्शन
इसके अलावा WhatsApp एक नए बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन पर भी काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने पुराने बैकअप को देख सकेंगे, डिलीट कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उनकी कॉपी भी बना सकेंगे. इससे फोन और Google Drive में स्टोरेज स्पेस को बेहतर तरीके से मैनेज करना आसान होगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया बैकअप मैनेजमेंट टूल Google Drive स्टोरेज कंट्रोल के लिए शॉर्टकट भी प्रदान कर सकता है. साथ ही Android सिस्टम सेटिंग्स से सीधे WhatsApp बैकअप सेटिंग्स तक पहुंचने की सुविधा भी मिल सकती है.
दिलचस्प बात यह है कि गूगल भी इस दिशा में काम कर रहा है. Google Play Services के नए अपडेट के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स को डिवाइस सेटिंग्स से वॉट्सऐप बैकअप मैनेज करने का विकल्प मिलने की संभावना है.
हालांकि ये दोनों फीचर्स फिलहाल टेस्टिंग और डेवलपमेंट स्टेज में हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट्स में इन्हें सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. यदि ऐसा होता है, तो WhatsApp पर ऑनलाइन स्टेटस देखना और बैकअप मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें