प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज वाराणसी में संकल्प सेवा अभियान की शुरुआत हुई। यहां काशी से वडनगर बाइक यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चंद्र बाबू नायडू, चिराग पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • वाराणसी से शुरू हुई बाइक यात्रा में 250 नई मोटरसाइकिल और 500 बीजेपी कार्यकर्ता हैं।
  • एक बाइक पर दो बीजेपी कार्यकर्ता हैं।
  • इस यात्रा के लिए दस रूट बनाए गए हैं।
  • एक रूट में 25 मोटरसाइकिल होंगी।
  • यात्रा के लिए दस ग्रुप बनाये गए हैं। एक ग्रुप में 25 मोटर साइकिल और 50 बाइकर हैं। इनमें से एक टीम लीडर है।

बनाए गए 10 ग्रुप

  1. गंगा
  2. यमुना
  3. सरस्वती
  4. अलकनन्दा
  5. गोमती
  6. सरयू 
  7. नर्मदा
  8. राप्ती
  9. संगम 
  10. बेतवा

हर 25 किलोमीटर पर रुकेंगे बाइकर्स

दस दिशाओं में बाइकर्स जाएंगे। रोजाना करीब सौ किलोमीटर का सफर तय करेंगे। हर 25 किलोमीटर पर रुकेंगे, जहां चौपाल लगाएंगे, जनसंपर्क करेंगे, पीएम मोदी के 25 साल के काम बतायेंगे। लाभार्थियों से मिलेंगे। रात में कौन सी टीम कहां रुकेगी सब पहले से तय है। भारतीय जनता युवा मोर्चा सबके रुकने, खाने पीने का इंतजाम कर रहा है। मोटर साइकिल में पेट्रोल भी भारतीय जनता युवा मोर्चा डलवाएगा।

बाइक यात्रा के साथ चल रहे 10 कलश

यात्रा में दस कलश भी चल रहे हैं। कलश में कई नदियों का जल है। 25 बाइक के पीछे एक कलश लेकर एक गाड़ी चल रही है। 25 बाइक के पीछे एक सर्विस वैन भी है, जिसमें बाइकर्स का सामान, कपड़े साथ में इमरजेंसी के लिए मेडिकल सुविधा भी है। ये यात्रा बीस दिनों में वडनगर पहुंचेगी। यूपी के पचास जिलों और दस राज्यों से गुजरेगी। करीब बारह सौ गांव जाएगी। इसी तरह के एक यात्रा वडनगर से काशी आएगी।

यूपी में यात्रा का रूट 

  • सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज, दुद्दी, ओबरा,
  • एटा,मैनपुरी,कन्नौज,
  • हरदोई,लखनऊ, सुल्तानपुर,जौनपुर
  • चन्दौली में नौगढ़
  • अमेठी,मथुरा,हाथरस,
  • अलीगढ़,उन्नाव,
  • कासगंज,फरुखाबाद,
  • सीतापुर,बाराबंकी,
  • अयोध्या,अम्बेडकरनगर,आज़मगढ़

यूपी के साथ-साथ इन राज्यों के लोग शामिल

यात्रा में यूपी के हर जिले के लोग तो हैं ही साथ में हरियाणा, सिक्किम, उड़ीसा, बिहार ,पश्चिम बंगाल ,आंध्र प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,चंडीगढ़ और झारखंड के युवा शामिल हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। आज 17 सितंबर 2026 को वह 76 साल के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

12 साल में PM नरेंद्र मोदी के 12 ऐसे बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी भारत की तस्वीर





Source link

Write A Comment