AI की दुनिया में जापान की एक स्टार्टअप कंपनी ने बड़ी एंट्री की है. टोक्यो में मौजूद Sakana AI ने अपना नया AI सिस्टम Fugu लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह बाकी आम AI मॉडल्स से अलग तरीके से काम करता है और कई बड़े AI मॉडल्स को एक साथ इस्तेमाल करके मुश्किल टास्क पूरे कर सकता है.

यही वजह है कि कंपनी इसे सिर्फ एक AI मॉडल नहीं, बल्कि मल्टी-मॉडल AI सिस्टम कह रही है.

क्या है Fugu AI?
अब तक ज्यादातर AI चैटबॉट एक ही बड़े मॉडल पर निर्भर रहते हैं, लेकिन Fugu का तरीका अलग है. यह एक ही API के जरिए कई AI मॉडल्स को आपस में तालमेल करके काम कराता है. यानी किसी कठिन सवाल या रिसर्च टास्क के लिए यह अलग-अलग मॉडल्स की ताकत का इस्तेमाल कर सकता है.

Sakana ने इसके दो वर्जन लॉन्च किए हैं.

  1. Fugu- कोडिंग, चैट और रोजमर्रा के कामों के लिए.
  2. Fugu Ultra- AI रिसर्च, साइबर सिक्योरिटी एनालिसिस, पेटेंट जांच और वैज्ञानिक पेपर दोबारा तैयार करने जैसे कठिन कामों के लिए.

कंपनी ने क्या दावा किया?

Sakana AI के मुताबिक, Fugu Ultra ने कई अहम बेंचमार्क टेस्ट में शानदार परफॉर्म किया है.

कंपनी का दावा है कि:

  • LiveCodeBench में Fugu Ultra ने 93.2 स्कोर हासिल किया, जबकि Anthropic के Fable 5 का स्कोर 89.8 रहा.
  • GPQA-D (Diamond) टेस्ट में Fugu Ultra ने 95.5 स्कोर किया, जो Claude Mythos Preview के 94.6 स्कोर से ज्यादा है.
  • हालांकि ये सभी आंकड़े कंपनी के शेयर किए गए बेंचमार्क पर बेस्ड हैं और इनकी पुष्टि नहीं की गई है.

GPT-5.5 और Gemini 3.1 Pro से भी बेहतर?

सकाना का दावा है कि उसकी टेस्टिंग में Fugu मॉडल्स ने कई खास टास्क में Google Gemini 3.1 Pro, OpenAI GPT-5.5, Anthropic Opus 4.8 से बेहतर परफॉर्म किया. इन टास्क में ऑटोमेटेड रिसर्च, मैकेनिकल डिजाइन, जापानी हैंडराइटिंग एनालिसिस, वन-शॉट चेस, रुबिक क्यूब सॉल्विंग और फाइनेंशियल टाइम-सीरीज प्रेडिक्शन जैसे काम शामिल हैं.

Claude Fable 5 क्यों चर्चा में था?
हाल ही में Anthropic ने अपना सबसे एडवांस AI मॉडल Fable 5 लॉन्च किया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसकी विदेशी यूजर्स के लिए उपलब्धता वापस ले ली गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए ऐसा करने को कहा था. Fable 5, Anthropic के Mythos मॉडल पर बेस्ड है, जिसे कंपनी ने पहले सीमित संगठनों के लिए उपलब्ध कराया था. दावा किया गया था कि यह कई ऑपरेटिंग सिस्टम और वेब ब्राउजर में ऐसी कमजोरियां पहचान सकता है जो सालों से सामने नहीं आई थीं.

Sakana AI कौन है?
सकाना AI की शुरुआत 2023 में हुई थी. कंपनी के संस्थापकों में Llion Jones शामिल हैं, जो गूगल के मशहूर रिसर्च पेपर ‘Attention Is All You Need’ के सह-लेखक रहे हैं. उनके साथ David Ha, जो पहले Stability AI में रिसर्च प्रमुख थे, ने भी इस स्टार्टअप की शुरुआत की.

AI की दौड़ में नया खिलाड़ी
AI इंडस्ट्री में अब सिर्फ बड़े भाषा मॉडल बनाने की होड़ नहीं है, बल्कि कंपनियां ऐसे सिस्टम बना रही रही हैं जो कई AI मॉडल्स की ताकत को एक साथ जोड़ सकें.

Fugu इसी दिशा में एक नया टेस्ट है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी के दावे इस्तेमाल और इंडिविजुअल एक्सपेरिमेंट में कितने सही साबित होते हैं.



Source link

Write A Comment