Last Updated:

Raksha Bandhan Special Recipe: रक्षाबंधन पर बाजार की मिठाई की जगह घर में ही केसर मिल्क मलाई मिठाई बनाएं. यह दूध, छेना, चीनी और केसर से आसानी से तैयार हो जाती है. केसर से इसका रंग और स्वाद बेहतरीन होता है. यह रसीली मिठाई खाने में बेहद स्वादिष्ट और शुद्ध होती है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमाः रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और मिठास का पर्व है. इस खास मौके पर मिठाई की मांग बढ़ जाती है. हालांकि बाजार की मिठाइयों में मिलावट की आशंका को देखते हुए कई लोग घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में कोडरमा की कविता कुमारी ने घर पर दूध, चीनी और केसर से स्वादिष्ट केसर मिल्क मलाई मिठाई बनाने की आसान विधि बताई है. यह मिठाई स्वाद में रसीली होने के साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है.

ऐसे तैयार करें छेना
कविता कुमारी ने बताया कि सबसे पहले करीब एक लीटर दूध लें. इसमें से लगभग 900 ग्राम दूध को अच्छी तरह उबालें. इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा विनेगर डालकर दूध को फाड़ लें. दूध फटने के बाद तैयार हुए छेने को अलग कर लें. छेने को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. ताकि विनेगर का खट्टापन निकल जाए. इसके बाद छेने को अच्छी तरह मैश कर लें. जिससे इसमें गांठें न रहें और यह मुलायम हो जाए.

केसर से बनेगा स्वाद और रंग
अब एक बर्तन को धीमी आंच पर रखें. इसमें थोड़ा पानी डालकर उसके ऊपर करीब 100 ग्राम दूध डालें और गर्म करें. इसके बाद इसमें केसर के कुछ धागे डालें. दूध को उबालने पर उसका रंग धीरे धीरे केसरिया होने लगेगा. यही केसरिया रंग मिठाई को खूबसूरत और आकर्षक बनाएगा, जबकि केसर इसकी खुशबू और स्वाद को भी खास बना देगा.

छेना और दूध को मिलाकर तैयार करें पेस्ट
कविता ने बताया कि केसर वाला दूध तैयार होने के बाद इसमें पहले से मैश किया हुआ छेना डालें. दोनों को अच्छी तरह मिलाएं. अब अपनी पसंद के अनुसार करीब 2 से 3 चम्मच चीनी का बुरादा डालें. मिठास कम या ज्यादा रखने के लिए चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार बदली जा सकती है. मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें. धीरे-धीरे दूध और छेना मिलकर गाढ़े पेस्ट का रूप लेने लगेगा. इस दौरान मिश्रण को लगातार चलाना जरूरी है. ताकि यह बर्तन की तली में चिपके नहीं.

लड्डू का आकार देकर करें सजावट
उन्होंने बताया कि जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा होकर सख्त होने लगे. तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद हाथों की मदद से मिश्रण के छोटे छोटे हिस्से लेकर लड्डू का आकार दें. तैयार मिठाइयों को एक प्लेट में सजा दें. अंत में मिठाई के ऊपर केसर के धागे रखें और केसर के पानी की हल्की सजावट करें. इससे मिठाई देखने में बेहद सुंदर और त्योहार के अनुरूप आकर्षक लगेगी. रक्षाबंधन पर घर में तैयार यह केसर मिल्क मलाई मिठाई स्वाद में रसीली और मुलायम होगी, जो मुंह में जाते ही घुलने का अहसास देगी.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment